Pathaan Box Office Collection Day 11:

Pathaan Leaked Online: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने 12वें दिन कलेक्शन के मामले में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने बाहुबली-2 को पीछे छोड़ दिया है जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाती थी। पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि, किसी भी फिल्म को बनाने वाली पूरी टीम के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी फिल्म का लीक होना होता है और कुछ ऐसा ही Pathaan के साथ भी हुआ है कि अब फिल्म HD क्वालिटी के साथ ऑनलाइन कई जगहों पर लीक हो गई है। 

Pathaan रिलीज के साथ ही ऑनलाइन कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गई थी। हालांकि, उस समय शाहरुख खान की फिल्म कैमरिप या DVDरिप में उपलब्ध थी, लेकिन अब यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। टेलीग्राम लंबे अर्से से पाइरेसी के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। बॉट्स हो या किसी यूजर का निजी अकाउंट, Telegram कई तरीकों से फिल्मों को लीक करने और लोगों को उपलब्ध कराने में इस्तेमाल किया जाता है।

कई चैनल्स और ग्रुप्स में इस मूवी कई क्वालिटी में शेयर की जा रही है, जिनमें 480p, 720p और 1080p तक रिजॉल्यूशन की क्वालिटी शामिल हैं। इनका साइज करीब 2.5GB तक है। हालांकि, खबर लिखते समय तक कुछ चैनल्स से इसे हटा दिया गया था।

नोट: पाइसेरी करना और उसे बढ़ावा देना कानूनी रूप से एक दंडनीय अपराध है, इसलिए Gadgets 360 आपको फिल्मों को केवल सिनेमाघरों में देखने की सलाह देता है, जिससे फिल्म के निर्माता और उससे जुड़ी टीम की महनत सफल हो और पाइरेसी खत्म हो सके।

जैसा की हमने बताया, फिल्म अपनी शुरुआत में ही कई पाइरेसी वेबसाइट पर कैम या डीवीडी रिप फॉर्मेट में अपलोड की जा चुकी थी, जिनमें Filmyzilla, Filmy4wap और Tamilrockers जैसी पाइरेसी वेबसाइट शामिल थीं।

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने राह में आने वाले हर रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। रविवार को पठान ने 28 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया और इसका दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 63 करोड़ के लगभग था। एक हिंदी फिल्म के नेट बिजनेस में पठान 410 करोड़ को पार कर गई है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से पहले सिर्फ Baahubali-2 और KGF-2 ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने नंबर 1 पोजीशन हासिल की है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *