अधिक खर्च करने वाले कस्टमर्स  के लिए प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करेगी Oyo

हॉस्पिटैलिटी टेक कंपनी Oyo ने देश में अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने की योजना बनाई है। ओयो ने बताया कि इस वर्ष इन होटल्स की संख्या लगभग 1,800 बढ़ाई जाएगी। इसके प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। 

ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। इन होटल्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। ओयो ने बताया प्रीमियम होटल्स की संख्या उत्तर भारत में दिल्ली और नोएडा, पश्चिम भारत में मुंबई, पूर्वी भारत में कोलकाता और दक्षिण भारत में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में बढ़ाई जाएगी। कंपनी के चीफ मर्चेंट ऑफिसर, Anuj Tejpal ने कहा, “एक्सपीरिएंस पर अधिक खर्च करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से गेस्ट्स के लिए ट्रैवल एक्सपीरिएंस को बढ़ाने और अधिक सुविधा देने के लिए होटल्स अतिरिक्त सर्विसेज और सुविधाओं की पेशकश कर रहे हैं।” 

पिछले कुछ महीनों में प्रीमियम सेगमेंट के होटल्स के लिए डिमांड बढ़ी है। इसके पीछे डोमेस्टिक लीजर ट्रैवल में बढ़ोतरी, बिजनेस ट्रैवल में रिकवरी और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने जैसे कारण हो सकते हैं। रेटिंग एजेंसी ICRA ने एक रिपोर्ट में बताया था कि देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दौरान होटल रूम्स की सप्लाई लगभग चार प्रतिशत बढ़ सकती है। देश भर में होटल्स की प्रीमियम कैटेगरी मे्ं लगभग 94,000 रूम्स की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

इस वर्ष की शुरुआत में ओयो ने एक दिलचस्प डेटा शेयर किया था। इससे पता चला था कि नया साल मनाने के लिए गोवा सबसे लोकप्रिय जगह नहीं थी, बल्कि लोगों ने एक ऐसे शहर का रुख किया है, जो धर्म और संस्कृति के लिए दुनिया भर में पहचान रखता है। ओयो के CEO, Ritesh Agarwal) ने बताया था पिछले वर्ष के आखिरी दिन नया साल मनाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों ने वाराणसी का रुख किया था। उन्होंने बताया था कि नए साल के लिए लोगों ने गोवा से ज्यादा वाराणसी के लिए होटल बुकिंग की। एक ओर गोवा बीच और नाइटलाइफ के लिए पॉपुलर है, वहीं इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में वाराणसी में देश और विदेश से लोग इस शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए आते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *