Oyo को रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5700 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक कंपनी Oyo को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 4,780 करोड़ रुपये का था। ओयो का अगले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 800 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA हासिल करने का लक्ष्य है। 

कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO, Ritesh Agarwal ने एक टाउनहॉल में वर्कर्स को बताया कि भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और इंडोनेशिया में मजबूत ग्रोथ के साथ ही यूरोप के वैकेशन होम्स बिजनेस का प्रदर्शन बेहतर होने से कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार हुआ है। उनका कहना था कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ओयो का रेवेन्यू लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ से अधिक हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कंपनी का फोकस टैक्स के बाद प्रॉफिट और कॉस्ट को घटाने पर होगा। इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक कंपनी को 1.72 लाख से अधिक स्टोरफ्रंट्स तक पहुंचने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष 1.69 लाख स्टोरफ्रंट्स से लगभग दो प्रतिशत ज्यादा होगा। 

इस बारे में संपर्क करने पर ओयो के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के पास 2,700 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है। कैश फ्लो में बढ़ोतरी के साथ ओयो की बाहरी फंड पर निर्भरता कम हुई है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi ने इस वर्ष की शुरुआत में ओयो को इनशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए डॉक्युमेंट्स कुछ बदलाव के साथ दोबारा फाइल करने के लिए कहा था। कंपनी ने 8,430 करोड़ रुपये के IPO के लिए डॉक्युमेंट्स फाइल किए थे। मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण ओयो को IPO लाने में देरी हुई है। 

Oyo ने देश में अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने की भी योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इस वर्ष इन होटल्स की संख्या लगभग 1,800 बढ़ाई जाएगी। इसके प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। इन होटल्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। हाल ही में ओयो ने बताया था कि प्रीमियम होटल्स की संख्या उत्तर भारत में दिल्ली और नोएडा, पश्चिम भारत में मुंबई, पूर्वी भारत में कोलकाता और दक्षिण भारत में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में बढ़ाई जाएगी। 

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *