OnePlus Nord CE स्मार्टफोन में मिल रहा है OxygenOS 13 अपडेट, होंगे ये नए बदलाव

OnePlus ने 2022 के आखिर में अपनी कस्टम एंड्रॉयड स्किन का लेटेस्ट वर्जन OxygenOS 13 लॉन्च किया था। अब तक कंपनी के अधिकतर फोन पहले ही अपडेट हो गए हैं, जिसमें फ्लैगशिप नंबर सीरीज और किफायती नॉर्ड स्मार्टफोन शामिल हैं। अब हाल ही में वनप्लस ने OnePlus Nord CE के लिए एंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus के कम्युनिटी फोरम के मुताबिक, OnePlus Nord CE को फर्मवेयर वर्जन EB2103_11_F.04 के साथ OxyegenOS 13 अपडेट मिल रहा है। फिलहाल सिर्फ ग्लोबल यूनिट्स को ही यह अपडेट दिया जा रहा है। इसमें Google द्वारा Android 13 के साथ पेश किए गए सभी नए फीचर्स और अन्य OnePlus गिफ्ट भी शामिल हैं।

अपडेट में एक नया साइडबार टूलबॉक्स है जो यूजर्स को किसी अन्य ऐप के टॉप पर फ्लोटिंग विंडो में एक ऐप ओपन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें कई सिक्योरिटी, प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं। आपको बता दें कि OnePlus Nord CE को 2021 में Android 11 OS के साथ पेश किया गया था। फोन को सिर्फ 2 मेन OS अपडेट मिलने हैं और OxygenOS 13 इसका आखिर अपडेट होगा।

OnePlus Nord CE के स्पेसिफिकेशंस: OnePlus Nord CE में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वनप्लस के इस फोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेंसर के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *