6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM के साथ OnePlus Nord 3 देगा दस्तक, जानें क्या कुछ है खास

OnePlus Nord 3 कथित तौर पर जल्द लॉन्च होने वाला है। यूं तो इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी शांत रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार आने वाले लीक्स ने डिवाइस के कई एलिमेंट्स का खुलासा किया है। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord 3 के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन के लीक होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ आएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।

Mysmartprice ने OnLeaks के साथ मिलकर OnePlus Nord 3 के सभी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन को लीक किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन मिड जून और जुलाई के बीच लॉन्च होगा। इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स को भी बताया गया है, जिसके अनुसार, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होगा।

रिपोर्ट आगे बताती है कि OnePlus Nord 3 में 6.72-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। स्मार्टफोन 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के विभिन्न कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर होने की बात भी कही गई है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर शामिल होने का दावा भी किया गया है।

OnePlus Nord 3 में 5,000mAh की बैटरी होने की बात भी कही गई है, जो 80W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं, इसमें वनप्लस का सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर भी होने का दावा किया गया है।

नया लीक उन कुछ पिछले लीक्स से बिल्कुल अलग दावों के साथ आता है, जिनमें दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 SoC के साथ आता सकता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *