50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ एंट्री लेगा OnePlus Nord 3 5G, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

OnePlus अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G लेकर आ रही है। फिलहाल यह स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ चुका है और इसके स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो चुका है। हाल ही में यह स्मार्टफोन NBTC और TDRA सर्टिफिकेशंस पर नजर आया है, जिससे ग्लोबल रिलीज का सुझाव मिलता है। यहां हम आपको OnePlus Nord 3 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gizmochina के मुताबिक, NBTC वेबसाइट पर फोन मॉडल नंबर CPH2493 के तहत नजर आया है, जिससे इसके ऑफिशियल नाम और मॉडल नंबर दोनों का पता चला है। फोन TDRA सर्टिफिकेशन पर भी नजर आ चुका है। हालांकि, NBTC लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर और नाम के अलावा किसी अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
 

OnePlus Nord 3 की उपलब्धता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 3 भारतीय बाजार में जून या जुलाई 2023 में लॉन्च हो सकता है।
 

OnePlus Nord 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात की जाए तो इस फोन में Full HD+ रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की AMOLED मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें टॉप सेंटर पर होल पंच कटआउट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC से लैस होगा। वनप्लस के इस आगामी फोन में 8GB/16GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Nord 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी और अलर्ट स्लाइडर मिलेगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के आधार पर यह लग रहा है कि आगामी वनप्लस स्मार्टफोन, OnePlus Ace 2V का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे इस साल के शुरू में चीन में पेश किया गया था।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *