OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरफोन्स 39 घंटे की बैटरी लाइफ, डुअल ड्राइवर्स के साथ भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च

OnePlus Buds Pro 2 को भारत में मंगलवार को OnePlus Cloud 11 लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन में चार्जिंग केस के साथ 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। ये MelodyBoost डुअल ड्राइवरों से लैस हैं – प्रत्येक ईयरबड में 11mm + 6mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 तीन कस्टम EQ प्रोफाइल – बोल्ड, सेरेनेड और बेस (bass) के साथ डिफॉल्ट डायनाडियो (Dynaudio) इक्वलाइजर (EQ) सेटिंग के साथ आता है। OnePlus ने Google के सहयोग से एक स्पेशियल ऑडियो फीचर को भी शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर Hans Zimmer द्वारा ट्यून किया गया एक कस्टम EQ प्रोफाइल शामिल किया गया है।
 

OnePlus Buds Pro 2 price in India, availability

OnePlus Buds Pro 2 की भारत में कीमत 11,999 है। इन्हें आर्बर ग्रीन और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। प्री-ऑर्डर आज 14 फरवरी से ओपन सेल के साथ शुरू हो रहे हैं। आप ईयरबड्स को वनप्लस इंडिया की आधिकारिक साइट, Amazon India, Flipkart, Myntra, OnePlus Store और अन्य चुनिंदा भागीदारों से खरीद सकेंगे।

भारत के लिए ईयरबड्स का एक विशेष वेरिएंट भी है, जिसे OnePlus Buds Pro 2R नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह वेरिएंट मार्च में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Buds Pro 2 specifications, features

OnePlus के TWS ईयरफोन 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर से लैस हैं। इसमें शामिल एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर बाहरी शोर के 48dB तक रोक सकता है। एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जो यूजर्स को एंबियंट साउंड प्राप्त करने की सुविधा देता है। कहा जा रहा है कि प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वनप्लस का दावा है कि वनप्लस बड्स प्रो 2 एएनसी चालू होने पर 25 घंटे तक और एएनसी बंद होने पर 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ दे सकता है।

ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है। OnePlus Buds Pro 2 में डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर शामिल है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है और ये 54 मिलीसेकंड के अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्शन की पेशकश करते हैं।

ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर है और ये तीन माइक्रोफोन से लैस हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग भी मिलती है। इनमें 10Hz से 40,000Hz का फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिलती है। इन TWS ईयरफोन में इनबिल्ट IMU सेंसर हैं, जो एक्टिविटी लेवल और पॉस्चर रिमाइंडर जनरेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *