5000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले OnePlus Ace 2 में होगा खास पावर मैनेजमेंट सिस्टम! रिपोर्ट में खुलासा

OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 चीन में अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे 7 फरवरी को पेश करने जा रही है। फोन को OnePlus 11R 5G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फोन में 6.74 इंच कर्व्ड डिस्प्ले होने की बात कही गई है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में एक बहुत महत्वपूर्ण जानकारी इस फोन के बारे में सामने आई है जो इसकी 5000mAh बैटरी से जुड़ी है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि OnePlus Ace 2 बैटरी के मामले में एक खास फीचर के साथ आने वाला है। क्या है यह फीचर, हम आपको इसके बारे में मिली जानकारी से अवगत करवाते हैं। 

OnePlus Ace 2 के लिए स्मार्टफोन यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फोन का लुक बेहद आकर्षक है और इसके कुछ फीचर्स से भी OnePlus पर्दा उठा चुकी है। लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में एक खास जानकारी सामने आई है। Weibo पर यूजर Louis की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें OnePlus Ace 2 की 5000mAh बैटरी के बारे में एक खुलासा किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, फोन में खास बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन की बैटरी को दिनभर चला पाना कितना जरूरी है और कितना मुश्किल भी है। वनप्लस इस फोन के साथ इस समस्या को काफी हद तक सुलझाने जा रही है। कंपनी इसमें Oppo की SuperVOOC S पावर मैनेजमेंट को इंट्रड्यूस करने जा रही है। जिससे यूजर्स को इसमें बेहतर बटैरी लाइफ मिल सकेगी। साथ ही फोन कस्टम डिस्प्ले चिप के साथ आएगा जिससे इमेज रेंडरिंग और रिफ्रेश रेट को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। 

कंपनी फोन में तीन चिप पावरहाउस का जिक्र कर चुकी है। जिससे यह इसमें अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले ज्यादा लम्बी बैटरी लाइफ देने की बात कर रही है। सिर्फ बैटरी ही नहीं, फोन में ग्राफिक्स और प्रोसेसर परफॉर्मेंस भी बेहतर होने की बात कही गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि यूजर्स को इसकी बैटरी चार्जिंग पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। फोन में 1600 फुल चार्ज और डिस्चार्ज होने के बाद भी इसकी कैपिसिटी 80% तक बनी रहेगी। यानि कि कंपनी के मुताबिक फोन लगभग 4 साल तक अच्छी बैटरी लाइफ देता रहेगा। 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.74 डिस्प्ले होने की बात सामने आई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 5000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आएगा जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। 

कैमरा की बात करें तो वनप्लस ऐस 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल या 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा, इसके अलावा IR ब्लास्टर और एक अलर्ट स्लाइडर आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *