50MP कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ OnePlus Ace 2 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने आज चीनी बाजार में OnePlus Ace 2 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट हाई एंड स्मार्टफोन है। OnePlus के इस फोन में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है है। Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Ace 2 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो OnePlus Ace 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,099 Yuan है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन आज यानी कि 7 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। वहीं 13 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Vast Black और Glacier Blue में मिलेगा।
 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, 1450 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट, 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट मिलती है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की मोटाई 8.7 मिमी और वनज 204 ग्राम है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के लिए इस फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। इस फोन में सेफ्टी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह फोन ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है। OnePlus Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैरमा मिलता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *