OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को लेकर पिछले दिनों से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब एक और अपडेट इसके बारे में आया है। जिसमें फोन के कलर ऑप्शन, रैम और स्टोरेज की जानकारी भी बाहर आ गई है। फोन भारत में दो रैम, स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है और इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन के टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन शेड्स में आने की बात सामने आई है। यह Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ हाल ही में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। फोन को लेकर और क्या डिटेल्स मिली हैं, हम आपको बताते हैं। 

2K डिस्प्ले वाला OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को पेश हो जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के बारे में एक और बड़ा लीक सामने आया है। टिप्स्टर योगेश बरार ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग का खुलासा किया है। टिप्स्टर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें फोन को 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट्स में देखा जा सकता है। लिस्टिंग का हवाला देकर यह भी कहा गया है कि भारत में यह इटरनल ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। 

OnePlus 11 5G पिछले महीने चीन में लॉन्च हो चुका है। बेस वेरिएंट के साथ यह फोन CNY 3,999 (लगभग 48,000 रुपये) में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज लेकर आता है। वहीं इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत  CNY 4,399 (लगभग 53,000 रुपये) है। जबकि इसका 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल CNY 4,899 (लगभग 59,000 रुपये) में आता है। फोन को चीन में एंडलेस ब्लैक और इंस्टेंट ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। 

Cloud 11 इवेंट में OnePlus इसे 7 फरवरी को भारत में भी उतारने जा रही है। फोन के साथ OnePlus Pad, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad, और OnePlus TV 65 Q2 Pro के भी लॉन्च होने की बात कही गई है। 
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस

फोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है और चीनी मॉडल में Android 13 आधारित ColorOS 13.0 देखने को मिलता है। इसमें 6.7 इंच QHD+ (1,440×3,216 पिक्सल) Samsung LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट है जो कि एडेप्टिव फीचर के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC है। यह 16 जीबी तक रैम और Adreno 740 GPU के साथ पेअर किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है जो Hasselblad ब्रैंडिंग के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *