होली पर Zomato से शख्स ने 14 बार ऑर्डर की

होली रंगों का त्यौहार है और इस पर लोगों के भी अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर भी होली के लिए एक अनोखा ट्वीट देखने को मिला। होली पर अक्सर लोग ठंडाई पीते हुए त्यौहार का लुत्फ उठाते हैं, सुनने में आता है कि कई लोग इस दिन भांग का सेवन भी करते हैं। इसी प्रकार एक शख्स से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से ही भांग का ऑर्डर दे डाला। जोमौटो ने इस ट्वीट को अपने सोशल मीडिया पर डाला तो ये ट्वीट वायरल हो गया और दिल्ली पुलिस के पास भी पहुंचा। फिर दिल्ली पुलिस ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी, हम आपको बताते हैं। 

Zomato से गुरूग्राम के रहने वाले शुभम नाम के व्यक्ति ने भांग की गोली भिजवाने का ऑडर्र दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म के मना करने के बाद भी शख्स ऑर्डर करता रहा। शख्स ने 14 बार इसी तरह की मांग की। आखिरकार जोमैटो ने ये पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद ये तेजी से वायरल होने लगा। पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का भी जवाब आया। जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट के जवाब में बहुत ही रोचक और संदेशपूर्ण बात लिखी। ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा, ‘अगर आप में से कोई शुभम से मिले तो उनसे कहिएगा कि अगर वह भांग का सेवन करते हैं तो भांग पीकर वाहन न चलाएं।’ 

दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने जोमैटो के ट्वीट का उपयोग लोगों तक जागरुकता फैलाने और लोगों को उनकी सलामती का ध्यान दिलवाने के लिए किया। भांग की गोली का ये ट्वीट होली वाले दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। शख्स ने 14 बार भांग की गोली की फरमाईश कर डाली। वहीं, दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद इस पर यूजर्स के रिएक्शन की भी बाढ़ सी आ गई। 

यूजर्स ने पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन दिए। ट्वीट पर शुभम नाम के ही एक यूजर ने लिखा, ‘मैं गुरूग्राम में नहीं, दिल्ली में रहता हूं। होली पर भांग पीकर मनाने का रिवाज है, और ज्यादा इसलिए क्योंकि मेरा जन्मदिन भी इसी दिन होता है। कृपया मेरी स्थिति को समझने की कोशिश करें।’

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये गाड़ी के दिन होली पीकर भांग नहीं चलाना चाहिए।’

बता दें कि दिल्ली पुलिस के अनुसार, होली पर दिल्ली पुलिस की ओर से शहर के मुख्य चौहारों पर स्पेशल टीमें तैनात की गई थीं ताकि लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *