Ola Electric की अगले महीने तक 500 एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की तैयारी

देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने मार्च तक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुरुआत में केवल D2C बिजनेस मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करने का फैसला किया था। पिछले वर्ष कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलने की शुरुआत की थी। इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। 

कंपनी ने बताया, “ओला के एक्सपीरिएंस सेंटर्स को शुरुआत से सफलता मिली है। इसस हम कस्टमर्स के निकट पहुंचे हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के साथ ही इनकी सर्विस भी कराई जा सकती है। टियर तीन और चार शहरों में भी इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।” ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके कस्टमर्स में से लगभग 80 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे। कंपनी ने S1 Air के लिए 999 रुपये में बुकिंग लेने की शुरुआत की थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जुलाई में शुरू होगी। 

ओला इलेक्ट्रिक अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। हाल ही में Bloomberg ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर,  G R Arun Kumar के हवाले से बताया था कि कंपनी को अपने टू-व्हीलर्स में इस्तेमाल की जा रही टेक्नोलॉजी से कुछ फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, “सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी सिस्टम्स जैसी कई चीजें समान होंगी।” कुमार ने बताया था कि कंपनी लोकल प्लांट्स के जरिए 100 गीगावॉट आवर्स की बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के टारगेट को पूरा करने में जुटी है। 

पिछले वर्ष कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा था कि ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *