सिंगल चार्ज में 125KM दौड़ेगा Okaya Faast F3, डिटेल्स हुईं लीक, Hero, Okinawa और Ampere को देगा टक्कर

Okaya इलेक्ट्रिक व्हीकल 10 फरवरी 2023 को भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही स्कूटर की ऑफिशियल डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। Faast F4, Freedom और ClassicIQ के बाद Okaya Faast F3 भारत में कंपनी का चौथा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यहां हम आपको ओकाया फास्ट एफ 3 के पावर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Okaya Faast F3 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F3 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। Okaya Faast F3 गुजरात में 20 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ आता है। हालांकि यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकता है। मार्केट में आने के बाद Okaya Faast F3 का मुकाबला Hero Optima CX, Okinawa Praise Pro और Ampere Magnus EX से होगा।
 

Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के पावर और स्पेसिफिकेशंस 

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्विन बैटरी कॉन्फिगरेशन में 3.5kWh ली-आयन LFP बैटरी दी गई है। मोटर की बात की जाए तो इसमें 1200W मोटर मिलेगी जो कि 2500W की पीक पावर जनरेट करेगी। बैटरी पैक स्विचेबल टेक्नोलॉजी का होगा। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान करेगा। यह स्कूटर एडवांस और कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आएगा। 

चार्जिंग समय की बात करें तो यह 5-6 घंटे में फुल चार्ज होगा। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 60-70 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ेगा। बैटरी सीट के नीचे रखी जाएगी। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक मिलेंगे। इसके अलावा 12 इंच के ट्यूबलेस टायर होंगे। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक सेटअप और रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर होंगे। Okaya Faast 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन ड्राइविंग मोड्स ईको, सिटी और स्पोर्ट हैं। इसमें एलईडी हेड और टेल लैंप के साथ डीआरएल और डिजिटल क्लस्टर है। इसके अलावा इसमें रिवर्स मोड फंक्शन और रिमोट की मिल सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *