अब बंगाल के 16 शहरों में आया Airtel का 5G, यहां जानें सबकुछ

Airtel ने पश्चिम बंगाल में अपनी 5G सर्विस का विस्तार किया है। टेलीकॉम कंपनी ने पश्चिम बंगाल के 16 शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस को शुरू किया है। एयरटेल ग्राहक अब बेरहामपुर, ओल्ड मालदा, रायगंज, दुर्गापुर, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, दिनहाटा, आसनसोल, बर्धमान, कोच बिहार, मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, इस्लामपुर और खड़गपुर में Airtel 5G Plus सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं Airtel 5G Plus सर्विस सिलीगुड़ी में पहले से ही उपलब्ध है।

5G सपोर्टेड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले Airtel यूजर्स इन स्थानों पर Airtel 5G Plus सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्हें 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं है। एयरटेल ग्राहक अपने मौजूदा 4जी सिम कार्ड पर इसकी 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में टेलीकॉम ऑपरेटर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 5G सर्विस प्रदान कर रहा है। इसलिए यूजर्स को Airtel 5G Plus का इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत नहीं है।

Bharti Airtel वेस्ट बंगाल के सीईओ अयान सरकार ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “मैं बेरहामपुर, ओल्ड मालदा, रायगंज, दुर्गापुर, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, दिनहाटा, आसनसोल, बर्धमान, कोच बिहार, मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, इस्लामपुर और खड़गपुर में एयरटेल 5जी प्लस लॉन्च करते हुए खुश हूं। अब एयरटेल ग्राहक इन 16 शहरों में अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।  मौजूदा 4जी स्पीड के मुकाबले में 20-30 गुना तेज स्पीड का लाभ ले सकते हैं। हम सभी शहरों को फास्ट इंटरनेट प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग और इंस्टेंट फोटो अपलोडिंग समेत काफी कुछ करने का आनंद मिल सकता है।

5 सर्विस की उपलब्धता को कैसे करें चेक
Airtel यूजर्स Airtel थैंक्स ऐप की मदद से अपने क्षेत्र में 5G सर्विस की उपलब्धता को चेक कर सकते हैं। अपने क्षेत्र में 5G सर्विस की उपलब्धता को जांच करने के लिए सबसे पहले तो आपके पास 5G सपोर्ट करने वाला फोन होना जरूरी है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *