Nokia C02 हुआ 3,000mAh बैटरी, 2GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nokia ने Nokia C02 को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट फोन FWVGA+ रेजोल्यूशन के साथ 5.45 इंच की एलसीडी डिस्प्ले से लैस है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में धूल और पानी से सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। फोन में 5Q चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर काम करता है। यहां हम आपको Nokia C02 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Nokia C02 की कीमत और कलर ऑप्शन

Nokia C02 की कीमत और उपलब्धता का अभी खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनका ऐलान करेगी। हालांकि फोन कंपनी की वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट हो चुका है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन चारकोल ग्रे और डार्क सियान कलर ऑप्शन में आएगा। ऐसी उम्मीद है कि फोन की बिक्री Nokia.com समेत अन्य रिटेल स्टोर्स पर होगी।
 

Nokia C02 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Nokia C02 में 5.45 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FWVGA+ 480×854 पिक्सल और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन Android 12 (गो एडिशन) पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल के लिए क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में पोट्रेट मोड, टाइम लैप्स ब्यूटीफिकेशन सपोर्ट, एलईडी फ्लैश शामिल है। बैटरी बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है जो कि 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कंपनी मास्क के साथ फेस अनलॉकिंग को सपोर्ट करने का भी दावा करती है। स्मार्टफोन में मोटे बेजेल्स और नैनो-टेक्सचर बैक के साथ पॉलीकार्बोनेट फ्रेम दिया गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *