iPhone 14 सीरीज पर वैलेंटाइन्स डे सेल में 12,000 से अधिक का डिस्काउंट

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की पिछले वर्ष लॉन्च हुई iPhone 14 सीरीज पर वैलेंटाइन्स डे से पहले भारी डिस्काउंट का ऑफर है। इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। इनके प्राइसेज पर 12,195 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

इस डिस्काउंट में इंस्टेंट कैशबैक ऑफर के साथ बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। आईफोन पर इस डिस्काउंट का ऑफर थर्ड-पार्टी सेलर Imagine की ओर से दिया जा रहा है। iPhone 14 को कस्टमर्स 67,705 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर दिए जा रहे डिस्काउंट में 8,195 रुपये का इंस्टेंट स्टोर डिस्काउंट और HDFC Bank कार्ड्स और EasyEMI ट्रांजैक्शंस पर 4,000 रुपये का कैशबैक ऑफर शामिल है। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष देश में लॉन्च किया गया था। इसके 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 79,900 रुपये था। 

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की इस आईफोन सीरीज के Phone 14 Plus में iPhone 14 की तुलना में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी है। इस सेल के दौरान iPhone 14 Plus का प्राइस 84,900 रुपये है। इसे देश में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल की पेशकश कर रहे रिटेलर Imagine की वेबसाइट से पता चलता है कि iPhone 14 सीरीज पर डिस्काउंट तीन सप्ताह तक मिलगा। इसके अलावा सेल के दौरान Apple के अन्य प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। 

पिछले कुछ वर्षों में Apple ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है। एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Wistron देश में आईफोन की असेंबलिंग करते हैं। कंपनी ने iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का टारगेट बनाया है। कंपनी के लिए यह आंकड़ा अभी लगभग सात प्रतिशत का है। एपल ने कुछ वर्ष पहले अपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron के जरिए देश में आईफोन की असेंबलिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष कोरोना के कारण लगी पाबंदियों और अन्य मुश्किलों के कारण एपल की मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ा था। इसके बाद कंपनी ने चीन से अपने प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा शिफ्ट करने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *