Michael Hindi Trailer: साउथ की नई एक्शन फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज, 6 घंटे में मिले 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज

इस महीने की शुरआत में फिल्म ‘माइकल’ (Michael) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब फिल्म आखिरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। शुक्रवार, 24 फरवरी को जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म को ‘aha Tamil’ प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि यदि आपने इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने का मौका गंवा दिया था, तो आप अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। साउथ के स्टार संदीप किशन, विजय सेतुपति और गौतम मेनन की इस फिल्म का निर्देशन रंजीत जेयाकोड़ी ने किया है।

फिल्म Michael आज से ‘aha Tamil’ OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है। एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म प्लेटफॉर्म पर तमिल भाषा में देखी जा सकती है। हालांकि बड़े पर्दे पर फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था। Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अदाकारा दिव्यांका कौशिक और वारलक्ष्मी सार्थकुमार भी मौजूद हैं। संदीप किशन इस फिल्म में माइकल का किरदार निभा रहे हैं, जो एक लड़की के प्यार में पागल है।
 

aha Tamil खास साउथ फिल्म इंडस्ट्री दिखाने के लिए पॉपुलर है, जो सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस देता है। यह तीन प्लान देता है – तीन महीने के लिए 99 रुपये का ‘Tamil Quaterly Plan’, 265 रुपये प्रति वर्ष के लिए ‘Tamil Annual Plan’, और 699 रुपये प्रति वर्ष के लिए ‘aha Gold’ प्लान। 

दोनों सालाना प्लान में कुछ अंतर हैं। गोल्ड प्लान में तमिल के साथ-साथ तेलुगू भाषा में भी फिल्म और वेब सीरीज देखी जा सकती है और साथ ही यह बिना किसी विज्ञापन के 4K और Dolby क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। aha Tamil के अनुसार, इसका ऐप Fire TV, Apple TV, androidtv, Roku, Mi और Samsung Smart TV पर उपलब्ध है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *