Maruti Eeco की बिक्री हुई 10 लाख यूनिट्स के पार, वैन के सेगमेंट में दबदबा बरकरार

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने बुधवार को बताया कि कंपनी की Eeco वैन ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी बिक्री 12 वर्ष पहले शुरू हुई थी। कंपनी का दावा है कि इको का इस सेगमेंट में 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। यह वैन फाइव सीटर, सेवन सीटर, कार्गो, टुअरर और एंबुलेंस जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने कहा कि इको का वैन के सेगमेंट में दबदबा है और इसके पास 94 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। उन्होंने बताया, “यह 10 लाख से अधिक कस्टमर्स की विश्वसनीय पसंद है, जिसने कई वर्षों से उनकी बदलती जरूरतों को पूरा किया है। इको की शुरुआती पांच लाख यूनिट्स की बिक्री में आठ वर्ष लगे थे, जबकि अगली पांच लाख यूनिट्स की बिक्री पांच वर्षों से कम में हुई है। हम अपने कस्टमर्स को हमारे ऊपर विश्वास रखने और इको को देश में सबसे अधिक बिकने वाली वैन बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।” 

इको के प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ ही इसके अधिक स्पेस वाले केबिन से यह फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच लोकप्रिय है। इको में 1.2 लीटर एडवांस्ड K-Series डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन है। यह पेट्रोल के साथ ही CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इको का पेट्रोल वेरिएंट 6,000 rpm पर 80 PS से अधिक टॉप पावर देता है और इसकी माइलेज 20 kmpl प्रति लीटर से अधिक की है। कंपनी का दावा है कि इसका CNG वेरिएंट 27 km/kg से अधिक की माइलेज देता है। 

कंपनी की जनवरी में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 14.29 प्रतिशत बढ़कर 1,47,348 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 1,28,924 यूनिट्स बेची थी। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स की कमी से मारुति सुजुकी के प्रोडक्शन पर मामूली असर पड़ा है। कंपनी इस मुश्किल से निपटने के उपाय कर रही है। कंपनी के लिए कॉम्पैक्ट सेगमेंट ने सेल्स में अपना बड़ा योगदान जारी रखा है। पिछले महीने कंपनी की Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR की कुल बिक्री 73,840 यूनिट्स की थी। इसके अलावा Brezza, Ertiga, S-Cross, XL6 और Grand Vitara जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की सेल्स 35,353 यूनिट्स की थी। कंपनी के लिए सेल्स बढ़ाने में नई ब्रेजा और ग्रैंड विटारा ने मदद की है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *