मलयालम फिल्म डायरेक्टर Joseph Manu James का पहली फिल्म Nancy Rani की रिलीज से पहले निधन

पिछला सप्ताह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए खराब रहा है। मलयालम फिल्मों की कॉमेडियन और टीवी एंकर Subi Suresh की लीवर की बीमारी से 22 फरवरी को निधन हुआ था। इसके बाद डायरेक्टर Joseph Manu James की भी 24 फरवरी को मृत्यु हो गई। Joseph (31) का निधन उनके डायरेक्शन वाली पहली फिल्म Nancy Rani के रिलीज से कुछ दिन पहले हुआ है। वह हेपेटाइटिस से पीड़ित से और उनका इलाज चल रहा था। 

इस फिल्म में उनके साथ कार्य कर चुके Aju Varghes ने जोसफ को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बहुत जल्दी चले गए भाई।” नैंसी रानी में मुख्य भूमिका निभाने वाली Ahaana Krishna ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले मनु! आपके साथ यह नहीं होना चाहिए था।”  

जोसफ ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर 2004 में आई फिल्म ‘I am Curious’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर Sabu James थे। इसके अलावा जोसफ हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य कर चुके थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनके परिवार में पत्नी नैना और भाई बहन हैं। नैंसी रानी मलयालम फिल्मों के बड़े स्टार Mammootty की एक फैन की कहानी पर आधारित है, जिसकी भूमिका अहाना से निभाई है। अहाना एक एक्टर बनना चाहती हैं लेकिन एक दर्दनाक घटना के कारण उनका यह मौका छिन जाता है। इस फिल्म में अहाना के अलावा अर्जुरन अशोकन, श्रीनिवासन, आरजू वर्गीस और लेना की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। 

इस वर्ष रिलीज होने वाली नैंसी रानी की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी और यह पोस्ट-प्रोडक्शन से गुजर रही है। जोसफ को निमोनिया से पीड़ित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हेपेटाइटिस से मृत्यु हुई है। इससे पहले कोच्चि के हॉस्पिटल में लीवर की बीमारी के कारण भर्ती हुई मलयालम फिल्मों की लोकप्रिय कॉमेडियन सुबी सुरेश का भी निधन हो गया था। वह कुछ दिनों तक ICU में भर्ती रही थी। उनकी जल्द लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेंटर पर रखा गया था। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed