Mahindra ने Scorpio-N को फिर खड़ा किया झरने के नीचे! सनरूफ लीक होने का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

Mahindra Scorpio इन दिनों एक अजब वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स ने Scorpio-N को एक झरने के नीचे खड़ी कर दिया था। उसके बाद इसकी सनरूफ लीक होने लगी और गाड़ी के अंदर पानी भर गया। वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो तेजी से वायरल होने लगा। गाड़ी चालक ने कंपनी को टैग किया और इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा। अब महिंद्रा की ओर से प्रतिक्रिया दे दी गई है। कंपनी गाड़ी को फिर से झरने के नीचे ले गई और जांचा कि क्या सच में गाड़ी में पानी भर जाता है! आईए बताते हैं कि पूरा मामला अब कहां तक पहुंचा है। 

Instagram पर हफ्ते भर पहले अरुण पंवार नाम के एक शख्स ने एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में शख्स ने Scorpio-N को एक झरने के नीचे खड़ी कर दिया था और कुछ ही देर में गाड़ी के अंदर पानी भरने लगा था। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रियाएं आईं। देखें ये वायरल वीडियो- 

इसके बाद शख्स ने महिंद्रा कंपनी से इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा। लगभग हफ्ते भर बाद कंपनी ने उसी घटना को फिर से दोहराया और Scorpio-N को पानी के झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर दिया। कंपनी की ओर से ट्विटर हैंडल पर ये 59 सेकेंड्स का वीडियो शेयर किया गया है। ड्राइवर गाड़ी को रीवर्स मोड में झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर देता है। अंदर कैमरा लगा है और पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। अंदर दिखाया जाता है कि गाड़ी में एक बूंद भी पानी नहीं जा रहा है। जबकि विंड स्क्रीन और चारों तरफ पानी झर-झर बहता दिख रहा है। देखें महिंद्रा की ओर से जारी किया गया वीडियो- 
हालांकि कंपनी ने इस वीडियो के अंत में लिखा है कि इस स्टंट को पेशेवरों की गाइडेंस में परफॉर्म किया गया है, और आम लोगों से अपील की है कि इसे खुद से दोहराने की कोशिश न करें। वहीं, सोशल मीडिया पर एक हफ्ते पहले जो वीडियो Scorpio-N के ड्राइवर द्वारा जारी किया था, उसके बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य है। इसमें सच्चाई नहीं है। वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *