Blinkit से ऑर्डर किए ब्रेड के पैकेट में मिला जिंदा चूहा, देखें वीडियो

भारत में एक शख्स ने ग्रॉसरी ऑडर करने वाले ऐप से ब्रेड ऑर्डर की और उसके ब्रेड के पैकेट में जिंदा चूहा मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा, नितिन अरोड़ा नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की, जिसपर ग्रॉसरी ऑर्डरिंग ऐप Blinkit का रिप्लाई भी आया है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

नितिन अरोड़ा ने हाल ही में कथित तौर पर Blinkit ऐप के जरिए अपने लिए ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया। कुछ ही समय में उन्हें उनका ऑर्डर मिला, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें प्राप्त हुए ब्रेड के पैकेट के अंदर एक चूहा था, वो भी जिंदा।
 

नितिन अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ब्रेड के पैकेट की फोटो के साथ घटना की जानकारी देने वाला एक ट्वीट भी शेयर किया। उन्होंने इस ट्वीट में Blinkit को भी टैग किया। एक अन्य यूजर द्वारा भी इसी घटना का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि ब्रेड के पैकेट के अंदर एक चूहा है, जो जिंदा है और पैकेट के अंदर घूम रहा है। यह पूरी घटना कथित तौर पर 1 फरवरी, 2023 को हुई।

नितिन अरोड़ा ने अपने ट्वीट में लिख, (अनुवादित) “@letsblinkit के साथ बहुत ही खराब अनुभव, 1.2.23 को ऑर्डर किए गए ब्रेड के पैकेट के अंदर जिंदा चूहा मिला। यह बहुत खतरनाक है। अगर 10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है, तो @blinkitcares मैं कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा।” इससे बेहतर खुद से सामान ले लो #blinkit #zomato।” 
 

इसके साथ ही उन्होंने Blinkit कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के साथ हुई उनकी चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिससे ऐप की ओर से प्राप्त लचर प्रतिक्रिया का पता चलता है। आप इस ट्वीट को नीचे देख सकते हैं।

इस ट्वीट के रिप्लाई में Blinkit ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, (अनुवादित) “हाय नितिन, यह वह अनुभव नहीं है जो हम आपको देना चाहते थे। कृपया हमें [इस मामले में अधिक] देखने के लिए अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ऑर्डर आईडी डीएम [डायरेक्ट मैसेज] के जरिए शेयर करें।”
 

एक ट्विटर यूजर, जो शायद घटनास्थल पर मौजूद था, ने कमेंट सेक्शन में इस घटना का वीडियो शेयर किया, जिसमें इस चूहे को पैकेट के अंजर चलता हुआ देखा जा सकता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *