Kubuntu Focus XE Gen 2 लैपटॉप, 64GB रैम, Intel Core चिप के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Kubuntu की ओर से इसका नया लैपटॉप Kubuntu Focus XE Gen 2 लॉन्च किया गया है। इसमें कंपनी ने प्रोसेसर के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। लैपटॉप में 64GB रैम मिलती है और PCIe 4 NVMe स्टोरेज दी गई है। 14 इंच डिस्प्ले के साथ इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका वजन 1.45kg बताया गया है। इसके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ ही उपलब्धता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।  
 

Kubuntu Focus XE Gen 2 की कीमत, उपलब्धता

Kubuntu Focus XE Gen 2 को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 895 डॉलर (लगभग 74,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
 

Kubuntu Focus XE Gen 2 के स्पेसिफिकेशंस

Kubuntu Focus XE Gen 2 लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है और 1920 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन इसमें दिया गया है। वहीं, पुराने मॉडल में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता था। प्रोसेसर के लिए कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट्स दिए हैं। आप Intel Core i5-1240P या Core i7-1260P में से चुन सकते हैं। लैपटॉप में 64GB रैम मिलती है और PCIe 4 NVMe स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में 53 Wh की बैटरी मिलती है जिसके लिए कहा गया है कि पुराने मॉडल से ज्यादा लम्बा बैकअप दे सकती है।  

इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इसमें 1 थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, 1 यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप सी पोर्ट, 2 यूएसबी 3.2 जेन टाइप ए पोर्ट, 1 एचडीएमआई 1.4b पोर्ट, 1 गीगाबिट ईथरनेट पोर्ट, 1 3.5mm ऑडियो जैक और एक एसडी कार्ड रीडर भी दिया गया है। इसमें 1MP का वेबकैम दिया गया है जिसमें 720p वीडियो फीचर भी मिलता है। इसमें 2W के स्पीकर हैं। साथ में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 325 x 225 x 17.6mm और वजन 1.45kg बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *