James Cameron की ‘अवतार 2’ ने दुनियाभर में कमाए 7 हजार 355 करोड़, भारत में फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार

Avatar The Way Of Water: अवतार: द वे ऑफ वॉटर  ने अपने रिलीज से ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था। 16 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म अवतार 2 ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 40.30 करोड़ की कमाई कर सब को हैरान कर दिया। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की थी। वहीं अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7,355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अवतार 2 ने अमेरिका के बाहर तकरीबन 4976 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं चीन में इसका करोबार टॉप पर रहा। भारत ने इसकी कमाई में लगभग 300 करोड़ का योगदान दिया। अमेरिका और कनाडा में अवतार 2 ने 2379 करोड़ की कमाई की है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने इस तरह के शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पछाड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर शामिल हो गई है।

खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले हफ्ते में चीन में इसकी कमाई के आंकड़ों में 55 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोरिया में फिल्म ने 438 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। वहीं फ्रांस में अवतार: द वे ऑफ वॉटर  ने 433 करोड़ रुपए कमाए हैं। जबकि भारत में ये फिल्म ने अबतक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चौथे स्थान पहुंच गई है। फिल्म ने जर्मनी में अब तक 295 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पीछे छोड़ दिया है। रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के इस सीक्वल ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 6632 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। साल 2018 में रिलीज फिल्म ब्लैक पैंथर के बाद इसके सीक्वल को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। जो आमतौर पर हॉलीवुड फिल्मों के कमाई का एक बड़ा जरिया माना जाता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अवतार 2 अमेरिका में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने क्रिसमस के मौके पर 244 करोड़ कमाए। जेम्स कैमरून ने कहा था कि अवतार 2 को रिकॉर्ड बनाने के इसे तीसरी या चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनना होगा। हालांकि अभी उनकी फिल्म टाइटैनिक और जेजे अबराम की स्टार वार्स ने वो जगह ले रखी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *