iQoo Neo 6 का भारत में प्राइस 5,000 रुपये घटा, एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo के स्मार्टफोन iQoo Neo 6 का भारत में प्राइस घटकर 24,999 रुपये हो गया है। इसका कारण Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहा 5,000 रुपये का डिस्काउंट है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष लॉन्च किया था। 

इसके 8GB + 128GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये है। Amazon पर यह 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एमेजॉन के कस्टमर्स चुनिंदा फोन मॉडल्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा ले सकते हैं। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस और घट सकता है। हालांकि, एक्सचेंज के बाद प्राइस फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगा। iQoo के ऑनलाइन स्टोर पर भी iQoo Neo 6 का प्राइस घटाकर 24,999 रुपये किया गया है। इसके 12GB + 256GB पर भी इतना ही डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद प्राइस घटकर 28,999 रुपये हो गया है। 

iQoo Neo 6 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 870 SoC है। यह Android 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर चलता है। इसमें f/1.89 अपार्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपार्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसकी 4700mAh की बैटरी 80W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। पिछले महीने कंपनी ने नया स्मार्टफोन Z7 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह केवल भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच फुल HD+ (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *