Wipro के फ्रेशर्स की सैलरी आधी करने के फैसले पर बढ़ रही नाराजगी

इंफोसिस टेक्नोलॉजी (Infosys Technologies) के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (NR Narayan Murthy) ने युवाओं को एक खास संदेश दिया है। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल एफेयर्स की ओर से पुणे में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023 (Asia Economic Dialogue 2023) आयोजित किया गया। इस मौके पर भारत में रोजगार और युवाओं के भविष्य पर बोलते हुए नारायण मूर्ति ने युवाओं को खास संदेश दिया और कहा कि वे मूनलाइटिंग के लालच में न पड़ें। मूनलाइटिंग यानि कि फुल टाइम जॉब के साथ ही अतिरिक्त कमाई के लिए कोई अन्य छोटी या पार्ट टाइम जॉब करना। साथ ही उन्होंने वर्क फ्रॉम होम के बारे में भी अपने विचार रखे। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा। 

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल एफेयर्स की ओर से पुणे में एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2023 (Asia Economic Dialogue 2023) में बोलते हुए इंफोसिस के को-फाउंडर ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम और मूनलाइटिंग युवाओं के भविष्य के लिए कोई अच्छी बात नहीं है। हफ्ते में तीन दिन ऑफिस जाना, या साथ में मूनलाइटिंग करना उज्जवल भविष्य की ओर नहीं ले जा सकता है। फाइनेंशिअल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस के फाउंडर ने कहा कि भारत में जो युवा इस समय मौजूद हैं उनके लिए वर्क फ्रॉम होम या हफ्ते में तीन दिन ऑफिस जाने जैसी बातें करना कतई भी उनकी ऊर्जा के साथ सरोकार नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य उन्हीं के कंधों पर है। 

कार्यक्रम का आयोजन पुणे इंटरनेशनल सेंटर की ओर से किया गया था जो कि एक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक है। साथ में इसमें बाह्य मामलों के मंत्रालय का सहयोग भी शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, मूर्ति ने कहा, ‘हमने 300 सालों में पहली बार थोड़ी सफलता चखी है। हमें इसी से संतुष्टि नहीं करनी है, बल्कि बड़ी सफलता की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जो भी युवाओं को यह बताता है कि काम करने के लिए कोई सिद्धांत जरूरी नहीं होते हैं, या परिश्रम करना जरूरी नहीं है या आलस अच्छा है, ऐसा व्यक्ति तुम्हारा शुभचिंतक नहीं हो सकता है’।

इसके आगे उन्होंने परिश्रम यानि कि हार्ड वर्क पर भी जोर देकर कहा और संबोधित किया कि देश का निर्माण युवाओं के हाथों में ही है। ये मौका उनको ऐसे ही नहीं गंवाना चाहिए। उन्हें अवसरों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्हें दोबारा से आंकने की जरूरत है। और इस तरह के मौके हर पीढी़ के पास नहीं आते हैं। इसके साथ में उन्होंने उन देशों के उदाहरण भी दिए जिन्होंने पिछले कुछ समय में विकास की दिशा में बेजोड़ प्रगति की है। साथ ही मूर्ति ने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्कृति को बनाए रखना और समृद्ध करना भी विकास के लिए उतना ही जरूरी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *