6000mAh बैटरी, 8GB रैम, डुअल कैमरा के साथ आएगा Honor Play 7T स्‍मार्टफोन, डिजाइन आया सामने

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) भारत में बहुत एक्टिव नहीं है, लेकिन अपने होम मार्केट में यह लगातार नए प्रोडक्‍ट्स पेश कर रहा है। कंपनी 28 मार्च को चीन में Honor Play 7T स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने जा रही है। इसे पिछले साल आए ऑनर Play 6T का सक्‍सेसर बताया जा रहा है। ब्रैंड ने अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन का एक पोस्‍टर रिलीज किया है, जिससे उसके फ्रंट और बैक डिजाइन की झलक मिलती है। कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा भी कर दिया गया है। मिड-रेंज में आने वाला Honor Play 7T क्‍या कुछ खूबियां समेटे हुए है, आइए जानते हैं। 

ऑनर की ओर से शेयर किए गए पोस्‍टर को देखकर पता चलता है कि Honor Play 7T स्‍मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। बैक साइड में एलईडी लाइट भी दिखाई देती है। फ्रंट की तरफ डिस्‍प्‍ले में ड्रॉप नॉच स्क्रीन होगी। नीचे की तरफ 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और स्‍पीकर ग्रिल होगा। कहा जा रहा है कि स्‍मार्टफोन में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।  

रिपोर्टों के अनुसार, ऑनर के नए स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ यह डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। कम से कम 8 जीबी रैम के साथ यह स्‍मार्टफोन आएगा और मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर से लैस होगा। रैम और प्रोसेसर अंदाजा देते हैं कि परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन मिड रेंज की बाकी डिवाइसेज को कड़ी चुनौती देगा। 

Honor Play 7T में 6000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम से लैस होगा और ऑनर के मैजिक ओएस पर चलेगा। इस फोन को टाइटेनियम सिल्वर, मैजिक नाइट ब्लैक और चार्म सी ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जा सकता है। फोन की बड़ी बैटरी को जल्‍द चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में  22.5W का चार्जर भी दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में Honor Play 7T की उपलब्‍धता के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। भारत में यह फोन कब तक लॉन्‍च होगा, लॉन्‍च होगा भी या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *