Honda की पाकिस्तान में फैक्टरी होगी बंद, इकोनॉमी की बदहाल स्थिति का असर

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने पाकिस्तान में अपना प्लांट बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर Honda Atlas Cars Pakistan ने बताया है कि करेंसी की वैल्यू बहुत अधिक घटने और बजट में अधिक टैक्स लगाने के कारण उसने 9-31 मार्च तक प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि वह प्रोडक्शन जारी नहीं रख सकती और मार्च के बाकी हिस्से में प्लांट को बंद रखा जाएगा। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को भेजे नोटिस में HACP ने कहा कि उसकी सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है और इस वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। HACP ने बताया, “पाकिस्तान की मौजूदा इकोनॉमिक स्थिति के चलते सरकार ने कड़े उपाय किए हैं। इनमें लेटर ऑफ क्रेडिट और कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) किट्स के इम्पोर्ट पर रोक लगाना शामिल है। इससे कंपनी की सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है। कंपनी प्रोडक्शन जारी रखने की स्थिति में नहीं है और इस वजह से प्लांट को 9 से 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा।” 

होंडा से पहले Pak Suzuki Motor Company (PSMC) और Indus Motor Company (IMC) ने भी अपनी फैक्टरियों को बंद करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इम्पोर्ट पर काफी निर्भर करती है और करेंसी के बहुत कमजोर होने और लेटर ऑफ क्रेडिट को लेकर बंदिशों के कारण इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने CKD मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। 

पाकिस्तान के पास लगभग 3.8 अरब डॉलर का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व बचा है जो एक महीने के इम्पोर्ट के लिए भी पर्याप्त नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने कर्ज देने के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से गुहार लगाई है। हालांकि, इसके लिए उसे टैक्स और इलेक्ट्रिसिटी के रेट्स बढ़ाने जैसी कड़ी शर्तों को मानना होगा। IMF से पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का फंड मिलने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों से फ्यूल और बहुत से अन्य आइटम्स की कीमतें लगातार बढ़ने की वजह से पाकिस्तान के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान पर IMF और कुछ देशों का अरबों डॉलर का कर्ज बकाया है, जिसके भुगतान पर डिफॉल्ट होने की भी आशंका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *