Hero Super Splendor XTEC: 68 Kmpl माइलेज वाली नई हीरो स्प्लेंडर बाइक लॉन्च! जानें कीमत

Hero MotoCorp ने हाल ही में Super Splendor XTEC को लॉन्च किया है। स्प्लेंडर भारत में सबसे लोकप्रिय बजट मोटरसाइकिल में से एक है, जो दशकों से भारत में बड़े पैमाने पर खरीदी जाती आई है। नई Super Splendor XTEC को ड्रम और डिस्क ब्रेक वाले अलग-अलग वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनकी कीमत में थोड़ा अंतर है। नई हीरो मोटरसाइकिल तीन कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.7bhp की मैक्सिम पावर जनरेट करने में सक्षम है। कुछ अन्य खासियतें भी हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

Hero Super Splendor XTEC की भारत में कीमत 83,368 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, जिसमें इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट मिलता है। एक फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 87,268 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्लॉस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे और कैंडी ब्लेजिंग रेड में पेश किया गया है।

बता दें कि मौजूदा Hero Super Splendor भी दो वेरिएंट में आती है, जिनमें से बेस वेरिएंट की कीमत 79,118 रुपये से 83,248 रुपये के बीच है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

नई Super Splendor XTEC में मिलने वाले कुछ प्रीमियम फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑल-एलईडी हेडलैम्प, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर शामिल किया गया है। डिजाइन के मामले में यह मौजूदा सुपर स्प्लेंडर के समान ही है। Hero MotoCorp का दावा है कि बाइक 68 किमी प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नई हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 7,500 rpm पर 10.7bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 10.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *