Hera Pheri 3: हेरा फेरी-3 की कहानी से उठा पर्दा! परेश रावल ने कहा- अबकी बार होगी इंटरनेशनल ...

Hera Pheri 3 Update: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल इस सीक्वल को लेकर पिछले कई महीने से चर्चा गर्म है। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ही इस बात पर विवाद चला रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार राजू के किरदार में होंगे या नहीं। लेकिन अब फिल्म का टीजर शूट होने की खबर भी आ चुकी है जिसमें Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार की मौजूदगी भी कंफर्म हो चुकी है। इतना ही नहीं, इन तीनों की तिकड़ी फिल्म में अब क्या धमाल करने वाली है, इस बात से परेश रावल ने पर्दा उठा दिया है। आइए आपको हेरा फेरी 3 लेटेस्ट अपडेट से रूबरू करवाते हैं। 

हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वही पुरानी तिकड़ी नजर आने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं, पिछले दिनों जब खबर आई थी कि अक्षय कुमार की जगह फिल्म में राजू का रोल कार्तिक आर्यन को दिया जा रहा है, तब फैंस नाराज हो गए थे और अक्षय कुमार की फिल्म में वापसी की मांग करने लगे थे जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था। लेकिन अब कंफर्म है कि फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे और हाल ही वे इसका टीजर शूट करने पहुंचे थे जहां तीनों मेन कैरेक्टर्स एक साथ एक फ्रेम में दिखाई दिए थे। इस बीच परेश रावल ने हेरा फेरी 3 की स्टोरी (Story of Hera Pheri 3) से पर्दा उठा दिया है। 

Hera Pheri 3 की स्टोरी के बारे में परेश रावल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। एक्टर ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि इस बार तीनों किरादर विदेश में एक स्कैम में फंसने वाले हैं। खबर है कि कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। परेश रावल ने कहा है कि पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म में राजू, श्याम और बाबू भैया का किरदार वे तीनों ही निभाते नजर आएंगे और इस बार वह विदेशों में हेरा-फेरी करते नजर आएंगे। 

एक्टर ने आगे बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग तीन महीने के अंदर शुरू होने वाली है। शुरुआत में फिल्म मुंबई में शूट होगी। उसके बाद इसकी कहानी कैरेक्टर्स को विदेशों में ले जाती है। जहां पर अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिलिस में स्टोरी आगे बढ़ती है। यानि कि तीनों लोग इस बार दुनियाभर में हेरा-फेरी करते नजर आएंगे। हेरा फेरी 3 का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। इससे पहले वे हाउसफुल 4, बच्चन पांडे के लिए भी हाथ आजमा चुके हैं। 

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों में बहुत पसंद किया गया था। ‘हेरा फेरी’ 2000 में आई थी और उसके बाद फिल्म का दूसरा भाग ‘फिर हेरा फेरी’ 2006 में रिलीज किया गया था। अब लगभग 17 साल के बाद फिल्म का तीसरा भाग बनने जा रहा है। हेरा फेरी 3 के लिए अभी तक किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *