Google Pixel 7 के यूजर्स कर रहे कैमरा का ग्लास टूटने की शिकायत

हाल ही में देश में लॉन्च किए गए Google Pixel 7 के यूजर्स अपने स्मार्टफोन के रियर कैमरा का ग्लास बिना कारण से टूटने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि Google Pixel 7 का कैमरा गिरने या टकराने के बिना टूट रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि इसका कारण फोन के मैटेरियल में कमी है। 

Google ने कथित तौर पर एक यूजर को स्मार्टफोन रिप्लेस करने की पेशकश की है। हालांकि, यह समस्या कंपनी के स्मार्टफोन की इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में भी हो रही है। रियर कैमरा का ग्लास टूटने को लेकर Google Pixel 7 के कुछ कस्टमर्स ने Reddit और Twitter पर शिकायत की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह समस्या स्मार्टफोन के गिरने के बिना हुई है। कुछ अन्य यूजर्स ने कहा है कि रियर कैमरा का ग्लास फोन के केस में रखे जाने पर टूटा है। ट्विटर पर एक यूजर Heydon Faber (@CSThrowaway) ने एक फोटो पोस्ट कर अपने Google Pixel 7 के डुअल कैमरा में से एक का टूटा ग्लास दिखाया है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट तौर पर मैन्युफैक्चरिंग की कमी है और मुझे पता है कि मैं अकेला नहीं हूं।” 

हालांकि, गूगल ने इस समस्या के बड़े स्तर पर होने को स्वीकार नहीं किया है। कुछ Reddit यूजर्स ने रिपेयर या एक नया डिवाइस खरीदने पर खर्च होने को लेकर चिंता जताई है। एक Reddit यूजर ने कहा कि वह ग्लास टूटने के बाद अपना Pixel 7 स्मार्टफोन uBreakiFix स्टोर पर लेकर गए थे और उन्हें बताया गया है कि इसका पूरा बैक पैनल बदलना होगा, जिसका खर्च लगभग 200 डॉलर का है। इस यूजर ने अपने टूटे हुए ग्लास की फोटो गूगल को भेजी थी और कंपनी ने उन्हें इसका रिप्लेसमेंट देने की पेशकश की है। इस तरह की मुश्किल का सामना करने वाले Pixel 7 के कस्टमर्स को तुरंत गूगल सपोर्ट से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। 

Pixel 7 में सेकेंड जेनरेशन Tensor G2 SoC और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके एकमात्र 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस देश में 59,999 रुपये है। कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्होंने गूगल सपोर्ट टीम से संपर्क किया था और उन्हें बताया गया है कि वॉरंटी प्रोग्राम में डिवाइसेज को होने वाली फिजिकल डैमेज शामिल नहीं है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *