Telegram पर वीडियो देख कमाई करवाने के बहाने महिला से 10 लाख से ज्यादा की ठगी!

कई बार इन्सान ज्यादा पाने के झांसे में आकर जो पास होता है, उसे भी गंवा बैठता है। फिर दूसरा, फ्रॉड करने वाले लोग भी इसी ताक में रहते हैं कि कोई शिकार ऐसे ही लालच में फंस जाए। गुरूग्राम में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। कथित तौर पर बड़े फायदे का झांसा देकर महिला से 10 लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए गए, ऐसा मामला सामने आया है। Telegram ऐप पर कमाई का झांसा देकर यह ठगी की गई। पूरा मामला क्या है, हम आपको बताते हैं। 

Telegram, Whatsapp पर आजकल आपको भी अक्सर इस तरह का मैसेज दिख जाता होगा, जिसमें लिखा होता है कि घर बैठकर कमाई करें। गुरूग्राम की एक महिला के साथ कथित तौर पर इसी तरह का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी होने का मामला सामने आया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला से ठगों ने कहा कि उन्हें केवल Telegram ऐप पर जाकर YouTube वीडियो देखना है और लाइक करना है। उसके बदले में उनको हजारों रुपये कमाने का अवसर मिलेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता शानुप्रिया वर्शने ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया। उसके बाद पोस्ट के जरिए उन्हें बताया गया कि उन्हें यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उन्हें लाइक करना है। महिला द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, महिला को 1 फरवरी को Whatsapp पर यह ऑफर दिया गया। जिसमें कहा गया था कि उन्हें डिजिटल मार्केटिंग में पैसा निवेश करके बड़ा रिटर्न दिया जाएगा। 

उसके बाद महिला को टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में शामिल किया गया। वहां पर उन्हें वीडियो देखने और लाइक करने के लिए कहा गया। महिला को शुरू में वीडियो देखने और लाइक करने के लिए कुछ रुपये भी दिए गए। उसके बाद उन्हें VIP मेंबरशिप के लिए 8 हजार रुपये भरने के लिए कहा गया। इसी तरह सुपर वीआईपी के लिए भी फिर उनसे फीस की मांग की गई और ऐसे ही करते करते उनसे 10 लाख से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया गया। आप इस तरह के जालसाजों से सतर्क रहें और सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले संदेशों की पूरी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन फ्रॉड के लिए अक्सर ऐसे मैसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *