चीन का 5500Km रेंज वाला C919 पैसेंजर प्लेन वैरिफिकेशन फ्लाइट में फेल!

चीन के पैसेंजर प्लेन C919 के वैरिफिकेशन में फेल होने की खबर है। C919 चीन के एयरक्राफ्ट्स में नया एडिशन है जिसे चीन के कमर्शिअल एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (COMAC) ने तैयार किया है। एयरक्राफ्ट ने 2017 में अपनी पहली सफल उड़ान भरी थी। उसके बाद इसे सितंबर 2022 में चीन की एविएशन अथॉरिटी से उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेट मिला था। 
C919 की 2017 के बाद से टेस्टिंग चली आ रही थी। सितंबर 2022 में सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसे दो और प्रमाण पत्रों की आवश्यकता थी जिसके बाद से यह कमर्शिअल उड़ानें भरने के लिए तैयार हो जाता, लेकिन अब खबर है कि वैरिफिकेशन में एयरक्रफाफ्ट फेल हो गया है। C919 को पूरी तरह से कमर्शिअल एयरस्पेस में एंट्री के लिए कई तरह के टेस्ट से गुजारा गया जिसमें हाई टेम्परेचर, हाई ह्यूमिडिटी, हाई कोल्ड, तूफान जैसी परिस्थितियों में किए गए टेस्ट शामिल रहे। यहां तक कि इसके लिए देश को 900 के लगभग ऑर्डर भी मिल चुके थे। लेकिन प्लेन को 100 घंटे का वैरिफिकेशन टेस्ट भी पास करना था जिसमें यह फेल हो गया है, जैसा कि पांडेली की रिपोर्ट में कहा गया है। 

रिपोर्ट कहती है कि C919 को 100 घंटे के वैरिफिकेशन टेस्ट के लिए 1 फरवरी को शंघाई से बीजिंग की उड़ान भरनी थी और फिर हेफई जाना था। लेकिन प्लेन अपने तय समय के अनुसार हेफई नहीं पहुंच सका और बीच यात्रा में से ही शंघाई लौट गया, क्योंकि इसके बाएं हिस्से में कुछ समस्या आ गई थी। लेकिन 1 फरवरी के फ्लाइट टेस्ट में फेल होने के बाद भी इसने 4 फरवरी को ऊरूमकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक एक सफल उड़ान भरी। यह प्लेन की सबसे पहली लम्बी दूरी के लिए प्रदर्शन करने वाली फ्लाइट थी जिसे केबिन कम्फर्ट को टेस्ट करने के लिए उड़ाया गया था। 

C919 को पहला नैरो बॉडी पैसेंजर जेट कहा जाता है जो चीन ने तैयार किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा उतरता है और Boeing के 737 व Airbus के A320 जैसे एयरक्राफ्ट्स को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। C919 में 158 से लेकर 192 तक सीट्स दी गई हैं और इसकी रेंज 4.075 किलोमीटर से लेकर 5,555 किलोमीटर तक बताई गई है। प्लेन को चीन के ईस्टर्न एयरलाइन्स को बेचा गया है और इसकी फ्लाइट्स साल की पहली तिमाही के अंत या दूसरी तिमाही की शुरुआत में चालू होने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *