Bill Gates ने की Mahindra इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सवारी, आनंद महिंद्रा ने रेस के लिए चैलेंज दे डाला

ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) आजकल भारत में हैं और पिछले कुछ दिनों से भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न अनुभव ले रहे हैं। उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट बताता है कि उन्होंने एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में सवारी की, जिस वीडियो को बाद में महिंद्रा गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर करते हुए एक मजेदार रिप्लाई भी किया। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बिल गेट्स द्वारा उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। क्लिप में वह महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (रिक्शा) में सवारी करते नजर आ रहे हैं। क्लिप की शुरुआत में वह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के रियर व्यू मिरर में खुद को दिखा रहे हैं। वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा आता है, (अनुवादित) “जिसके तीन पहिए हैं, शून्य उत्सर्जन है और कोई शोर नहीं करता है? इसे महिंद्रा ट्रियो कहते है।” 
 

वह थ्री-व्हीलर की कुछ खासियतों के बारे में भी बताते हैं और क्लिप में लिखा है, (अनुवादित) “हमें जीरो-कार्बन एमिशन वाली दुनिया में सड़क पर आने के लिए कृषि से लेकर परिवहन तक सब कुछ करने के तरीके को फिर से बदलने की आवश्यकता है।”

वीडियो क्लिप में पुरानी बॉलीवुड फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का गाना ‘बाबू समझाओ इशारे’ मिक्स किया गया है।

बिल गेट्स के इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, (अनुवादित) “इनोवेशन के लिए भारत का जुनून विस्मित करना बंद नहीं करता है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक की यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। महिंद्रा जैसी कंपनियों का परिवहन उद्योग का डीकार्बोनाइजेशन करने में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।”

खबर लिखते समय तक इस रील को 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और 80,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था।

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने बिल गेट्स और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को “थ्री-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस” के लिए आमंत्रित भी किया।
 

उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी”। बहुत खुशी हुई कि आपको ट्रियो को देखने का समय मिला आपकी अगली यात्रा के एजेंडे में आपके, सचिन तेंदुलकर और मेरे बीच एक 3-व्हीलर ईवी ड्रैग रेस होनी चाहिए…”

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *