Ant Man 3 Box Office collection Day 2: दूसरे दिन भी तेज रही Ant Man की चाल, भारत में कमाए इतने करोड़

Ant Man And The Wasp Quantumania Box Office collection Day 2: मार्वेल स्टूडियोज की Ant-Man And The Wasp Quantumaniac दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गर्मागर्म कारोबार कर रही है। मार्वेल स्टूडियो की फिल्मों का भारत में बड़ा फैनबेस है और दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसी के चलते फिल्म भारत में अच्छा खासा बिजनेस कर रही है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की दूसरी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग भारत में मिली थी और पहले दिन इसने 9 करोड़ के लगभग कारोबार दर्ज किया था। आईए आपको बताते हैं कि फिल्म का दूसरे दिन कलेक्शन कितना रहा। 

मार्वेल की एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया ने रिलीज के पहले ही दिन ही 9 करोड़ का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा दी थी। फिल्म एंट मैन की तीसरी किश्त के तौर पर रिलीज की गई है। जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म ने दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को भी 10 करोड़ के लगभग कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट कहती है कि दसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ के करीब कारोबार किया है। इस तरह से दो दिन में फिल्म ने कुल मिलाकर 18.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

दो दिन में 19 करोड़ कमाने वाली एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमेनिया को रविवार यानि कि 19 फरवरी को भी अच्छा खासा कलेक्शन मिल सकता है। फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन शहजादा को इसने काफी पीछे छोड़ दिया है। शहजादा फिल्म ने दूसरे दिन यानि कि 18 फरवरी को भी 6 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर 20 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट सकती है। वहीं, इसका कुल बजट 75 करोड़ बताया गया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए एक साथ एक टिकट फ्री ऑफर भी जारी किया गया था। लेकिन उसका भी कुछ खास फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था। 

Ant Man And The Wasp Quantumaniac इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एंटमैन सीरीज की पहली फिल्म 2015 में रिलीज की गई थी। दूसरा भाग 2018 में एंटमैन एंड द वास्प के नाम से रिलीज किया गया था। फ‍िल्‍म में क्वांटम रियल्म की खोज, नए जीवों से बातचीत प्रमुख आकर्षण हैं। पॉल रुड इस फिल्म में एंट-मैन बने हैं और इवांगेलिन लिली द वास्प के रूप में भूमिका में हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *