Airtel का रिकॉर्ड! 5G नेटवर्क पर यूनिक यूजर्स की संख्‍या 1 करोड़ के पार

दिग्‍गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को बताया कि उसके नेटवर्क पर 5G कस्‍टमर्स की संख्‍या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर 2022 में देश में 5G सर्विसेज को रोलआउट करने वाली वह पहली सर्विस प्रोवाइडर थी। एयरटेल 5G प्लस सर्विस अब देश के सभी राज्यों में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक वह मार्च 2024 के आखिर तक एयरटेल 5G सर्विसेज को हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए तैयार है। पिछले साल नवंबर में एयरटेल ने अपने कमर्शल लॉन्च के 30 दिनों के अंदर अपने नेटवर्क पर 10 लाख यूनिक कस्टमर्स होने का रिकॉर्ड भी बनाया था। ऐसा करने वाला वह पहला ऑपरेटर था। 

इस बारे में भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा कि अभी यह प्रारंभिक चरण है, लेकिन हम अपने कस्‍टमर्स से मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं। एयरटेल एक ऐसा नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को उचित और स्थायी कनेक्टिविटी प्रदान करे। अत्याधुनिक 5G इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत पार्टनर नेटवर्क के कारण हम पूरे देश में ग्राहकों को बेहतरीन 5G प्लस सेवा प्रदान कर रहे हैं। 

कंपनी का कहना है कि एयरटेल 5G प्लस के तीन फायदे हैं। पहला- यह एक ऐसी तकनीक पर चलता है जिसकी दुनिया में सबसे विकसित इकोसिस्टम के साथ स्वीकृति है। यह सुनिश्चित करता है कि भारत में सभी 5G स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर बिना किसी दिक्‍कत के काम करें। दूसरा- कंपनी वॉयस एक्सपीरियंस और सुपर-फास्ट कॉल के मामले में आज की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक बेहतर एक्‍सपीरियंस देने का वादा भी करती है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क अपने खास पॉवर रिडक्शन सॉल्यूशन की वजह से पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल होगा।

कंपनी ने कहा है कि बीते एक साल में उसने 5G की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। यह कस्‍टमर्स के जीवन और बिजनेस के तरीके दोनों को बदल देगी। कंपनी ने हैदराबाद में भारत का पहले लाइव 5G नेटवर्क लगाया है, कंपनी भारत की पहली 5जी इनेबल्ड ऑटो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट समेत तमाम इनोवेशन में आगे रही है। कंपनी ने अपने सभी रिटेल स्टोर्स पर भी 5G एक्सपीरियंस जोन बनाया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed