Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने 125 शहरों में अपनी 5G सर्विसेज का दायरा बढ़ाया है। इसके साथ ही कंपनी का यह हाई-स्पीड नेटवर्क 265 शहरों तक पहुंच गया है। देश में पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क शुरू हुआ था। इसके बाद से टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपनी इन सर्विसेज की पहुंच बढ़ा रही हैं। 

भारती एयरटेल ने कहा, “5G से इंटरनेट की दुनिया में बड़ा बदलाव आया है। इससे कम्युनिकेशंस और कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू हुआ है। हमने 125 शहरों में अपनी हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज शुरू की है। देश में इन सर्विसेज की शुरुआत करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी। हमारा टारगेट अगले वर्ष मार्च तक सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में यह नेटवर्क पहुंचाने का है।” केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे 5G सर्विसेज की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की कुल बिड्स मिली थी। 

इस वर्ष टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं। एयरटेल भी मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने बताया था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा था, “टैरिफ में बढ़ोतरी सभी प्लान के लिए की जाएगी।” मित्तल का कहना था कि कंपनी ने काफी इनवेस्टमेंट किया है और बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है लेकिन इस पर रिटर्न काफी कम है। कमजोर तबके के लोगों पर टैरिफ में बढ़ोतरी के असर के बारे में पूछने पर, मित्तल का कहना था कि लोगों के अन्य चीजों पर खर्च की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा, “वेतन बढ़ गए हैं और रेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा। लोग डेटा के 30 GB का इस्तेमाल लगभग बिना किसी भुगतान के कर रहे हैं। हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है।”

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *