Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने गुरुवार को बताया कि उसने मुंबई में 10 लाख से अधिक 5G सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के देश भर में 5G के एक करोड़ यूजर्स हो गए हैं। एयरटेल का टारगेट अगले वर्ष मार्च के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्विस पहुंचाने का है। 

कंपनी ने बताया, “देश में 5G सर्विस शुरू करने वाली एयरटेल पहली कंपनी थी और मुंबई अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5G प्लस सर्विस वाले शुरुआती आठ शहरों में शामिल था। कंपनी का 5G नेटवर्क देश के 140 से अधिक शहरों में उपलब्ध है।”  मुंबई में यह गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन प्वाइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस और अन्य महत्वपूर्ण लोकेशंस पर शुरू हो गया है। कंपनी के मुंबई सर्कल के CEO, Vibhor Gupta ने कहा, “हम शहर में और लोकेशंस तक अपनी नेटवर्क बढ़ाना जारी रखेंगे। इससे अधिक कस्टमर्स को सुपरफास्ट हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सेस मिलेगा।” 

पिछले वर्ष दिसंबर में एयरटेल ने जम्मू और कश्मीर में 5G सर्विस शुरू की थी। पिछले महीने कंपनी ने अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गांधीनगर, इंफाल, शिमला, पुणे और लखनऊ में इस हाई-स्पीड नेटवर्क को पहुंचाया था। एयरटेल ने इस वर्ष मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था। कंपनी के चेयरमैन Sunil Bharti Mittal ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम है और इस वर्ष टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, “टैरिफ में बढ़ोतरी सभी प्लान के लिए की जाएगी।” मित्तल का कहना था कि कंपनी ने काफी इनवेस्टमेंट किया है और बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है लेकिन इस पर रिटर्न काफी कम है। कमजोर तबके के लोगों पर टैरिफ में बढ़ोतरी के असर के बारे में पूछने पर, मित्तल का कहना था कि लोगों के अन्य चीजों पर खर्च की तुलना में यह बढ़ोतरी कम है। उन्होंने कहा, “वेतन बढ़ गए हैं और रेंट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा। लोग डेटा के 30 GB का इस्तेमाल लगभग बिना किसी भुगतान के कर रहे हैं। हमें देश में एक मजबूत टेलीकॉम कंपनी की जरूरत है।” 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *