Goa के समुद्री तटों पर AI रोबोट बचाएंगे लोगों की जान, नाम है Aurus और Triton

Goa में राज्य द्वारा नियुक्त लाइफ गार्ड संगठन द्रष्टि मरीन (Drishti Marine) ने हाल ही में अपनी लाइफ सेविंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक सेल्फ-ड्राइविंग रोबोट Aurus और एक AI-पावर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम Triton के रूप में पेश किया। यह अब गोवा के बीच में लोगों की जान बचाने का काम करेंगे। अकसर देखा जाता है कि समुद्र किनारे बीच (beach) पर लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है, जिसे बचाने के लिए वहां लाइफ गार्ड मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी बड़ा क्षेत्र होने के कारण कई लाइफ गार्ड्स को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अब, Drishti Marine का दावा है कि AI से लैस ये रोबोट सुरक्षा की अतिरिक्त लेयर का काम करेंगे।

Mint के अनुसार, Drishti Marine का Aurus रोबोट आपातकालीन परिस्थितियों में पेट्रोलिंग से लेकर बहुभाषी नोटिफिकेशन्स प्रदान करने का काम करेगा। इसके अलावा, AI बॉट में 100 किलो का पेलोड ले सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल लॉजिस्टिक सपोर्ट व्हीकल के रूप में भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि ऑरस ने तट के साथ लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 110 घंटे का स्वायत्त कार्य पूरा कर लिया है।

रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ समय से गोवा में समुद्र तट से संबंधित घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में, तटीय क्षेत्र में बचाव की 1,000 से अधिक घटनाएं देखी गई हैं। हालांकि, अब इनमें गिरावट आने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों रोबोट AI-मॉनिटरिंग कैमरा-आधारित सिस्टम से लैस हैं, जो निगरानी करने में सक्षम हैं, जोखिमों का आकलन और पता लगा सकते हैं, ऑन-ड्यूटी लाइफ गार्ड के साथ रियल-टाइम जानकारी शेयर कर सकते हैं।

ऑरस के साथ, ट्राइटन एआई सिस्टम का मुख्य काम नॉन-स्विम जोन की पूरी तरह से एआई-आधारित निगरानी प्रदान करना होगा, जिससे पर्यटकों को खतरे के प्रति सचेत किया जा सके और निकटतम लाइफसेवर को सूचित किया जा सके। यह समुद्र तटों की व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए ऑरस के साथ मिलकर काम करेगा। यह उच्च ज्वार (हाई टाइड) के दौरान और खतरे वाले क्षेत्रों में पानी में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की पहचान करने में लाइफ गार्ड की मदद करेगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *