Honda की Activa 6G को नए डिजिटल कंसोल और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) की पिछले फाइनेंशियल ईयर में बिक्री 43,50,943 यूनिट्स की रही। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 14.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 40,25,486 यूनिट्स बेची और इसका एक्सपोर्ट 3,25,457 यूनिट्स का रहा। 

हालांकि, मार्च में कंपनी की बिक्री घटी है। पिछले महीने इसकी बिक्री 2,11,978 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 3,09,549 यूनिट्स का था। कंपनी का मार्च में एक्सपोर्ट बढ़कर 14,4666 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 11,794 यूनिट्स का था। HMSI ने मार्च में Shine 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यह कंपनी की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। इससे HMSI को इस मार्केट में पहला स्थान रखने वाली Hero MotoCorp को टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

कंपनी ने अपने प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी को छह लाख यूनिट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का प्लांट गुजरात के विथलपुर में है। एक्सपोर्ट की डिमांड बढ़ने की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। होंडा अपने टू-व्हीलर्स का 38 देशों को एक्सपोर्ट करती है और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इसे बढ़ाकर 58 देशों तक करने की योजना है। 

HMSI ने बताया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को एक्सपोर्ट के साथ ओशिनिया रीजन में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इसके अलावा कंपनी अपने प्लांट से पावरट्रेन का एक्सपोर्ट भी कर रही है। कंपनी 18 मॉडल्स का एक्सपोर्ट करती है और इसे मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक बढ़ाकर 20 मॉडल्स तक किया जाएगा। होंडा पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर जोर देगी। कंपनी ने 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) से अपनी बिक्री का 15 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सभी टू-व्हीलर्स इस वर्ष सितंबर तक OBD2 और E20 नॉर्म्स का पालन करने के लिए तैयार होंगे। कंपनी ने देश में फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी लाने की भी तैयारी की है। इसकी योजना एक फ्लेक्स फ्यूल टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। हाल ही में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया था कि देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *