590 फुट का एस्ट्रॉयड 50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बढ़ रहा धरती की ओर! NASA ने कहा- 2 दिन बाद बड़ा खतरा!

उल्का पिंड लगातार सौरमंडल में परिक्रमा करते रहते हैं। इन्हें लघु ग्रह भी कहते हैं लेकिन कई बार ये बड़ा खतरा पैदा कर देते हैं। बड़े ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण के कारण ये ग्रहों की ओर बढ़ने लगते हैं और उनसे टकरा भी सकते हैं। NASA ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। यह किसी एयरप्लेन के साइज का बताया गया है। आईए आपको बताते हैं कि आज धरती के पास से होकर गुजरने वाला ये एस्टरॉयड कितना खतरनाक हो सकता है। 

NASA ने आज यानि, 30 अप्रैल को एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, एस्टरॉयड 2023 GF2 नाम का है। इसका साइज 87 फीट है जो कि किसी एयरप्लेन जितना बड़ा है। यह आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी 4,400,000 किलोमीटर होगी। 

ये लगातार गोल घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। यूं तो नासा कहती है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार छोटे एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। इन्हें कई बार रात में जलते हुए तारों के रूप में देखा जाता है, क्योंकि वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद इनमें जबरदस्त घर्षण होता है और आग लग जाती है।

लेकिन धरती की सतह तक पहुंचने से पहले ही जलकर नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि वायुमंडल के साथ इतना घर्षण बहुत जबरदस्त होता है। इसलिए 100 में से कोई 1 एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना होती है। लेकिन, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसके कारण 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। जबकि आज धरती के करीब आने वाला एस्टरॉयड 87 फीट का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *