NEET 2023 Exam Strictness centers for NEET exam Kalava was opened with hands ban even after braiding



छात्रा की खुलवाई गई चोटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नीट के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाने लगा। केंद्र में प्रवेश के समय दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया गया। जूता, बेल्ट, पहनकर अंदर नहीं जाने दिया गया। जो परीक्षार्थी जींस पहन कर आए, उनसे भी जींस के बटन तोड़ने के लिए कहा गया। कुछ परीक्षार्थी बाजार से लोहा खरीद कर ला रहे हैं और कुछ जूते उतारकर नंगे पैर परीक्षा केंद्र में जा रहे हैं।

 प्रवेश द्वार पर वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है और ब्लैकपेन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवेश के समय ही बायोमेट्रिक हाजिरी कराई जा रही है। प्रवेश पत्र पर दिशा निर्देशों को ध्यान से ना पढ़ने वाले परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जींस पहन कर पहुंचे हैं। वहीं हाथ में बधा कलावा भी खुलवाया जा रहा और लड़कियों को चोटी बांधकर भी प्रवेश नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके बाल खुलवाए जा रहे हैं।

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed