सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सारेगामा हम भोजपुरी के कॉलेबरेशन में नए साल में धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज हो गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह देखते ही देखते महज कुछ घंटों में एक मिलियन व्यूज के आस पास पहुँच गया है। इसलिए गाना रिलीज के साथ ही खेसारीलाल यादव ने कहा कि मनोरंजन होगा खूब तगड़ा। वहीं उनके फैंस ने भी गाने पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि वे लाखों युवा दिलों पर राज करते हैं। किसी ने कहा कि खेसारी ने अपनी आवाज से पूरे इंडिया को खुश रखा है तो कोई कह रहा है खेसारीलाल यादव सिंगर, नहीं लाखों लोगों के इमोशन हैं। ऐसे कई सारे कमेंट्स इस गाने के लिंक पर आए हैं।

वहीं, बात अगर हम ‘झगड़ा 2.O’ गाने की करें तो इसे खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज से जान भर दी है, और उनका साथ नेहा राज ने निभाया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी शानदार है, जिसमें खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा चार्ट बस्टर गाना लाने का क्रम जारी है, जिसमें खेसारीलाल यादव का भी साथ मिल रहा है, तो दूसरे प्रतिभाशाली कलाकारों के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसको लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि अगर दर्शकों को साफ – सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे। हमने यह मुहिम शुरू की थी। जिसका असर भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को भी मिल रहा है और दूसरे लोग भी अच्छे गाने बना रहे हैं। मगर सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा भिड़ से अलग रही है। तभी हमारे आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

आपको बता दें कि ‘झगड़ा 2.O’ का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जो खुद इंडस्ट्री के अनुभवी संगीतकार हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। प्रोडक्शन अभय पांडेय का है। कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। वीडियो टीम संजू ने तैयार किया है और यह अब खूब पसंद भी किया जा रहा है। यह गाना पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है और इस पर लोग झूमने को मजबूर हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed