इंटरनेशनल ब्राइडल शो की विनर बनीं रोजी यादव, फर्स्ट रनर अप स्नेहा गुप्ता, सेकंड रनर अप बनीं प्रियंका सिन्हा
पटना, राजधानी पटना के यूनिक गार्डन में इंटरनेशनल ब्राइडल शो का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। रोजी यादव शो की विजेता बनीं जबकि फर्स्ट रनर अप, प्रियंका सिन्हा सेकेंड रनर अप,थर्ड रनर अप अक्षिता कुमारी, ऑल टैलेंटेड सुषमा गुप्ता बनी। वहीं मेकअप आर्टिस्ट की विनर, श्रेया और फर्स्ट रनर अप पूजा मंडल बनीं।

इंटरनेशनल ब्राइडल शो के ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अनामिका सिंह, मेयर सीता साहू, उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद सभी अतिथियों को फैशन इवेंट के डायरेक्टर दीपू राज ने फूल-बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। फिनाले में पूरे बिहार से आयी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और रैंप पर जलवा बिखेरा। सभी प्रतिभागियों ने मल्टी कलर्स के लहंगों में रैंप पर कर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। आर्यन बाबू, रौनक रतन बाबू, मोनु राज ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता। जूरी मेंबर में सागर कश्यप, डॉक्टर हिना रानी, दीपिका राजपूत, श्रेया सुरभि, शशि शर्मा । मौके पर शो की विजेताओं को मोमेंटो, सैसे और आर्कषक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी मेकअप आर्टिस्ट को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर फैशन इवेंट के डायरेक्टर दीपू राज ने बताया कि इंटरनेशनल ब्राइडल शो के आयोजन का उद्देश्य संपूर्ण भारत के परिधान,संस्कृति एवं सभ्यता को एक मंच पर लाना है। मौके पर इंटरनेशनल ब्राइडल शो के मैनेजमेंट हेड केसरी टाइगर,स्पॉन्सर , अपना संसार के ऑनर राजू यादव, पैनकार्डिया हॉस्पिटल के राजू राज, वाईआरडीपीएलके डायरेक्टर अर्जुन जी ,बिहार बेस्ट ( शांतिलाल )फूड पार्टनर (ऑनर अर्जुन ) ज्वेलरी पार्टनर दुर्गा चूड़ी , होटल होटल रिलैक्स जॉन के ऑनर रीपू राज,होटल मगध के ऑनर अमित जी, गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु प्रकाश और आकाश अजनबी, अमर राज सक्सेना, पिंटू राज, गणेश, ने किया। फोटोग्राफी पार्टनर रॉयल फोटोशूट राहुल रॉय, मैक स्टूडियो संतोष, और हमारे मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार जी की मुख्य भूमिका रही।फैशन इवेंट के टीम मेंबर, रिचा मिश्रा, श्वेता सिंह, डॉली गुप्ता, मुस्कान, शिवजी वेडिंग इवेंट विकास गुप्ता, वरुण सिंह, रणधीर सिंह, आकाश रंजन, अजनबी आकाश, रोशन सिंह, सत्या भाई, कृष्णा जी, अमरेंद्र जी शामिल थे।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *