Redmi 12C हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में अपनी Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने चीन में एंट्री लेवल फोन Redmi 12C को पेश कर दिया है। Redmi का यह फोन 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए यहां पर इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi 12C की कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi 12C के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 8,385 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्टोरेज के लिहाज से तीन मॉडल्स में उपलब्ध है।

इसके 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 यानी कि 9,585 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 899 यानी कि 10,785 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हालांकि इसके चीन के बाहर आने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी जल्द ही भारत में रेडमी नोट 12 सीरीज लेकर आने वाली है।
 

Redmi 12C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1650×720 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर के लिए यह Helio G85 ऑक्टा कोर पर काम करता है, जिसके साथ Mali-G52 MP2 GPU है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स फोटोग्राफी और नाइट सीन मोड को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि स्टैंडर्ड5V2A चार्जर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, 4G नेटवर्क और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *