145KM माइलेज वाले TVS iQube को जमकर खरीद रहे ग्राहक, बिकीं 59 हजार यूनिट्स, जानें क्या है खास

इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड भारत में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच TVS iQube की बिक्री में भारत में दमदार ग्रोथ देखी गई है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए जोर देने पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। बीता साल TVS iQube के लिए अच्छा रहा है, जिसके चलते 59,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार हुआ। जैसे-जैसे भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट बढ़ रहा है वैसे-वैसे TVS iQube इलेक्ट्रिक की बिक्री बढ़ती जा रही है। वर्तमान में iQube 106 भारतीय शहरों में उपलब्ध है।
 

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 2022 में 59,000 से ज्यादा ग्राहकों के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​वहीं 52,000 से ज्यादा ग्राहक अपडेटेड TVS iQube खरीदने वाले ग्राहक है, जिसे मई 2022 में लॉन्च किया गया था।

TVS iQube की जनवरी 2022 में बिक्री 1,529 यूनिट्स रही, जो बीते साल जनवरी के मुकाबले में 624.64 प्रतिशत ज्यादा है। फरवरी 2022 में 2,238 यूनिट्स की बिक्री के साथ फरवरी 2021 में बेची गई 203 यूनिट्स से 1002.46 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2022 में 1,799 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मार्च 2021 में बेची गई 355 यूनिट्स से 406.76 प्रतिशत अधिक थी। 2022 की पहली तिमाही में बेची गई 5,566 यूनिट्स 2021 की पहली तिमाही में बेची गई 769 यूनिट्स से 623.80 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल 2022 में TVS iQube ने 1,420 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो अप्रैल 2021 में बेची गई 307 यूनिट्स से 362.54 प्रतिशत अधिक है। मई 2022 में 2,637 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मई 2021 में कोई बिक्री नहीं हुई। जून 2021 में बेची गई 639 यूनिट्स से 630.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2022 की दूसरी तिमाही में कुल 8,725 यूनि्टस की बिक्री हुई जो कि 2021 की दूसरी तिमाही में बेची गई 946 यूनिट्स से 822.30 प्रतिशत अधिक है। कुल मिलाकर 2022 की पहली छमाही में 14,291 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि 2021 की पहली छमाही में बेची गई 1,715 यूनिट्स की तुलना में 733.29 प्रतिशत अधिक है।
 

TVS iQube ने मई 2022 में पार किया 50 हजार बिक्री का आंकड़ा

जुलाई 2022 में 6,304 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई जो जुलाई 2021 में बेची गई 540 यूनिट्स से 1067.41 प्रतिशत अधिक थी। अगस्त 2022 में 4,418 यूनिट्स की बिक्री हुई जो अगस्त 2021 में बेची गई 649 यूनिट्स के मुकाबले में 580.74 प्रतिशत अधिक थी। तीसरी तिमाही की बिक्री 700.26 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 15,645 यूनिट रही, जो 2021 की तीसरी तिमाही में बेची गई 1,955 यूनिट से अधिक थी। 

अक्टूबर 2022 में 8,103 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि अक्टूबर 2021 में बेची गई 395 यूनिट्स से ज्यादा है। नवंबर 2022 में, नवंबर 2021 की 699 यूनिट्स की तुलना में 10,056 यूनिट की बिक्री हुई। दिसंबर 2022 में 11,071 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो दिसंबर 2021 में बेची गई 1,212 यूनिट्स की तुलना में 813.45 प्रतिशत अधिक है। 2022 की चौथी तिमाही में कुल 29,230 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि 2021 की चौथी तिमाही में बेची गई 2,306 यूनिट्स से ज्यादा है। साल 2022 की दूसरी छमाही में 44,875 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि 2021 की छमाही में बेची गई 4,261 यूनिट्स से अधिक थी। 
 

TVS iQube के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे की है। वैकल्पिक चार्जिंग केबल के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। इस स्कूटर में 5 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, वहीं S और ST वेरिएंट में बड़ी 7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *