50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme 10 का भारत में टीजर जारी, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Realme 10 भारत में जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने यह घोषणा ट्विटर के जरिए की है। कंपनी ने नए Realme 10 सीरीज फोन को भी भारतीय वेबसाइट के अपने इवेंट पेज पर टीज किया है। Realme 10 को नवम्बर में कुछ ग्लोबल बाजारों में पेश कर दिया गया है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G99 SoC के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके रियर पर 50MP का ड्यूल-रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने लॉन्च की डेट तो अभी शेयर नहीं की है, उम्मीद है कि Realme 10 को मिड-रेंज में पेश किया जाएगा। 

Realme India ने ट्वीट के जरिए फोन के भारत में लॉन्च को लेकर घोषणा की है। इस पोस्ट में लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं थी लकिन इसमें ‘coming soon’ टैग जरूर दिखाई देता है। रियलमी ने अपने भारतीय वेबसाइट पर डिवाइस लॉन्च को लेकर एक इवेंट पेज भी बनाया है। इच्छुक उपभोक्ता वेबसाइट पर उपलब्ध “Notify Me” बटन पर क्लिक कर लॉन्च की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जान सकते हैं।  

4G स्मार्टफोन को शुरुआत में नवम्बर में कुछ ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। इसमें इंडोनेशिया शामिल था। यहां फोन की शुरूआती कीमत $229 (करीब Rs. 18,600) है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की है। Realme 10 को 5 रैम और स्टोरेज वर्जन्स के साथ लाया गया है। फोन Clash White और Rush Black कलर ऑप्शंस में आता है। 

हाल ही में हुई एक लीक के अनुसार Realme 10 4G को भारत में तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शंस — 4GB रैम + 64GB, 4GB रैम + 128GB और  8GB रैम + 256GB में लाया जाएगा। इसका बेस वैरिएंट Rs. 15,000 में आ सकता है। 
 

Realme 10 स्पेसिफिकेशन्स: 

Realme 10 की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल लॉन्च पर पहले से ही कन्फर्म हो चुकी है। फोन एंड्राइड 12 पर आधारित रियलमी UI 3.0 पर काम करता है। इसमें 6.4-इंच फुल एचडी+ (1,080×2,400 pixels) AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक हीलियो G99 SoC के साथ 8GB रैम और ARM G57 MC2 GPU दिया गया है। यह वर्चुअल रैम फीचर के साथ आता है। 

Realme 10 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी शूटर दिया गया है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *