सम्राट अशोक के सपनों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं नीतीश कुमार : ललन सिंह
जयंती मनाने से नहीं विचारों को मानने से होगा विकास उपेन्द्र कुशवाहा
जदयू ने मनायी सम्राट अशोक की जयंती
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक के सपनों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सिम्राट अशोक की याद में कई काम किए हैं, उन्होंने ही सम्राट अशोक जयंती पर छुट्टी घोषित कीउनके संस्मरणों को संजोने का काम कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में भी अशोक को जीवंत रख सकें। उन्होंने कहा की आज की तारीख में नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास करते हुए बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं, नए बिहार का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहा की इसके लिए हमारी पार्टी अडिग है। पहले केंद्र सरकार ये फैसला ले की वह जातीय जनगणना कराएंगे या नहीं, उसके बाद हमारी पार्टी इसको लेकर आगे बढ़ेगी। हमारी पार्टी और हमारे नेता नीतीश कुमार ने समाज और राज्य के हित में 90 वर्ष बाद जातीय जनगणना की मांग की है, ताकि समाज में किस जाति की कितनी आबादी है उसका पता लगेह्ण कहा कि उसके बाद ही हम लोग आबादी के आधार पर सभी जातियों का विकास कर सकेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यख श्री कृष्ण मेमोरियल सभागार में सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के समर्थन से बिहार के मुख्यमंत्री हैं न कि किसी की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। जब चुनाव आता है तब सभी पार्टियां वोट लेने के लिए पिछड़े, अति पिछड़े और महिलाओं को पूछने लगते हैं, जबकि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए हमेशा से आगे बढ़कर काम किया है। महिलाओं, पिछड़े और अति पिछड़ों को हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी तरह का लाभ पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं।
जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अशोक सम्राट का झंडा लेकर जयंती मनाने से विकास नहीं होगा,बल्कि सम्राट अशोक के विचारो को मानने से होगा। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक जयंती पर बिहार में अवकाश की घोषणा की थी, उस समय बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार नही थी। उस समय जदयू का बिहार में किसी अन्य पार्टी के साथ गटबंधन की सरकार थी। उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बिना सोचे समझे काम करते हैं और बयान बाजी करते रहते हैं। तभी तो इनकी ऐसी दुर्दशा हो रही है। हमारी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया है कि जातीय जनगणना कराया जाए। जब तक जातीय जनगणना नही होगी तब तक सभी का विकास नहीं हो सकता। भाजपा के एक बड़े मंत्री ने पार्लियामेंट में 2018 में कहा था कि 2021 में सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। लेकिन अभी तक जातीय जनगणना नही कराया गया। हमलोगों की कार्य प्रणाली सभी जानते हैं उससे कोई समझौता नहीं कर सकते।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज भी सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट या अन्य कोर्ट में कितने पिछड़ों को न्यायाधीश बनाया गया है। सिस्टम की वजह से आज भी सामान्य कोटे से आने वाले गरीब घरों के ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत या कायस्थ को भी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में न्यायाधीश नही बनाया जाता। जब तक गरीबों और पिछड़ों को उनका हक नही मिलता तब तक सम्राट अशोक को सच्ची श्रद्धांजलि नही मिलेगी। हमलोग बिहार में नेतृत्व पर कोई समझौता नहीं कर सकते। बिहार में हमारे नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और वही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed