Yamaha ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड FZ-X, R15 V4 और MT-15 V2 मोटरसाइकिल्स 

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Yamaha ने भारत में अपनी मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया है। कंपनी ने अपने मोटरसाइकिल के पोर्टफोलियो में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जोड़ा है। इसके अलावा FZ-X, FZ-S, R15 और MT 15 में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं। FZS-Fi V4 मॉडल में नया हेडलाइट डिजाइन और LED फ्लैशर्स मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ एनेबल्ड Y-Connect एप्लिकेशन भी होगा। 

यामाहा की FZ-X में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के अलावा LED फ्लैशर्स और नई कलर स्कीम दी गई है। FZS-Fi V4 Deluxe और FZ-X दोनों मॉडल में सिंगल-चैनल ABS एक रियर डिस्क ब्रेक के साथ है। इसके अलावा मल्टी-फंक्शन LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक LED हेडलाइट दिया गया है। इन दोनों मोटरसाइकिल में 149 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 12.4 PS की पीक पावर और 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की FZS-Fi V4 Deluxe और FZ-X मोटरसाइकिल्स E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं। यामाहा ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक उसकी सभी मोटरसाइकिल्स को E20 फ्यूल के लिए कम्पैटिबल बनाया जाएगा। 

कंपनी की सभी मोटरसाइकिल्स को ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम से लैस किया गया है जिससे एमिशन की निगरानी की जा सकेगी। R15M में एक कलर्ड TFT मीटर गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ दिया गया है। इसके अलावा ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड सेलेक्टर और LED फ्लैशर्स मिलेंगे। कंपनी ने सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के लिए नई पेंट स्कीम भी दी है।  MT-15 V2 में डुअल-चैनल ABS के साथ नए LED फ्लैशर्स हैं। MT-15 V2 डीलक्स एक नए मैटेलिक ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगी। 

पिछले महीने देश की एक बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Bajaj Auto और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। भारत में KTM की मोटरसाइकिल बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं। बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *