Yamaha 2023 में लेकर आ रहा Neo Electric Scooter, ADV 250cc और R7

Yamaha भारत में अपने नए टू-व्हीलर्स को लेकर आ रही है। फिलहाल भारत में Yamaha के पोर्टफोलियो में कोई भी बजट कम्यूटर मोटरसाइकिल या स्कूटर नहीं है। यामाहा देश में सिर्फ प्रीमियम कम्यूटर या उससे ऊपर और प्रीमियम 125cc स्कूटर और उससे ऊपर ही प्रदान करता है। हालांकि ग्लोबल लेवल पर Yamaha का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। यामाहा 2023 के लिए आगामी लॉन्च को लेकर तैयारियां कर रहा है। इस साल Yamaha बाइक्स के साथ-साथ कम से कम एक ईवी और भारत में अपने क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ाने वाला है।

Yamaha FZ-X25
अगर कोई मोटरसाइकिल आपकी पुरानी यादों को ताजा करती है तो वह तुरंत हिट हो जाती है। इसी के चलते रॉयल एनफील्ड अब तक नियो रेट्रो मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि कुछ नए प्लेयर्स ने आकर इसमें जगह बनाने की कोशिश की, जिससमें Honda CB350, Jawa और Yezdi हैं। Yamaha लैजेंडरी RX मोनिकर को वापस ला रहा है। यह 2025 या उसके बाद में मिल सकती है। इस बीच FZ-X का 250cc वर्जन आने की संभावना है। साथ ही अपने 150cc या 250cc इंजन के साथ FZ-X पर बेस्ड एक ADV भी है।

Neo का Electric Scooter
शोकेस किए गए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर E01 और Neo थे। E01 मैक्सी-स्टाइल वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा Neo भारत में आने की ज्यादा संभावना है। लॉन्च होने पर Neo  की कीमतें 2 लाख रुपये के करीब हो सकती हैं।

Yamaha R7
इस समय Yamaha R1 लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच Yamaha R7 भी आने वाली है जो कि R6 का अपग्रेड बन कर आएगी। R7 में 689cc इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 73 bhp की पावर और 67 Nm का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक का वजन सिर्फ 188 किग्रा है और यह काफी पावरफुल मिड वेट वाली स्पोर्ट मोटरसाइकिल है। 2023 में लॉन्च होने पर इस बाइक की कीमत 9-10 लाख रुपये से ऊपर होने की उम्मीद है।

MT-09 और MT-07
Yamaha ने R7 और MT-09 को ऑफिशियली पेश किया था। Yamaha अपना सिर्फ 700cc पोर्टफोलियो ही भारत में नहीं ला रही है, बल्कि 900cc से लैस MT-09 भी ला रही है। टीजर में MT-07 मौजूद नहीं था और ऐसे में इसके भारत में आने की उम्मीद कम है। MT-07 काफी हद तक R7 का स्ट्रीट नेकेड वर्जन है।

हालांकि MT-09 एक पूरी तरह से अलग बाइक है। इसमें 890cc इनलाइन 3-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 120 bhp की पावर और 93 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह नई Ducati Monster और 2023 Triumph Street Triple R को टक्कर देगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *