Xiaomi ने लॉन्च किया Snapdragon 8cx Gen 2 के साथ 2-इन-1 लैपटॉप

चाइनीज कंपनी Xiaomi ने Mi Notebook 12.4 2-इन-1 लैपटॉप लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi Book S 12.4 का चाइनीज वेरिएंट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8cx Gen 2 प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे प्री-ऑर्डर पर अपने डोमेस्टिक मार्केट चीन में उपलब्ध कराया है। 

Xiaomi Notebook 12.4 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 7W TDP चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.15MHz, 8 cores + 8 threads है। इसमें 256 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM है। इसमें एक बिल्ट-इन माइक्रो SD कार्ड पोर्ट भी है जिससे मेमोरी को 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 12.4 इंच IPS LCD पैनल है जो 2,560 x 1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन, 16:10 ऑस्पेक्ट रेशो, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस की पेशकश करता है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 5 दिया गया है। इसका 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बैक पर 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर भी है। यह लैपटॉप विंडोज 11 के ARM-बेस्ड वर्जन के साथ प्री-इंस्टॉल्ड है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए एक USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसकी 4,920 mAh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले वर्ष पर्सनल कंप्यूटर (PC) के ग्लोबल मार्केट में 16 प्रतिशत की गिरावट रही है। इसके पीछे मंदी, एनर्जी की कॉस्ट में बढ़ोतरी और अधिक इंटरेस्ट रेट्स बड़े कारण हैं। पिछले वर्ष इस मार्केट में कुल शिपमेंट्स 28.51 करोड़ यूनिट्स की रही। डेस्कटॉप और नोटबुक की कुल शिपमेंट्स चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर लगभग 6.54 करोड़ यूनिट्स की थी। 

ग्लोबल PC मार्केट में Lenovo का पहला स्थान है। इसके बाद HP, Dell, Apple और Asus हैं। लगभग दो वर्ष पहले महामारी के दौरान दुनिया भर में PC की बिक्री तेजी से बढ़ी थी। हालांकि, पिछले वर्ष PC की शिपमेंट्स कोरोना से पहले की अवधि की तुलना में अधिक रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष नोटबुक की शिपमेंट्स लगभग 19 प्रतिशत घटकर 22.38 करोड़ यूनिट्स रही। चौथी तिमाही में इसमें 30 प्रतिशत की भारी कमी हुई और इसकी शिपमेंट्स का आंकड़ा लगभग 5.14 करोड़ यूनिट्स का था। मार्केट शेयर के लिहाज से Lenovo ने चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में अपना पहला स्थान बरकरार रखा। कंपनी की शिपमेंट्स लगभग 1.55 करोड़ यूनिट्स की थी। चीन की इस कंपनी का पिछले वर्ष मार्केट शेयर 23.9 प्रतिशत का था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *